क्या बारां-झालावाड़ में गहलोत करते है भाजपा की सीट फिक्स ? कांग्रेसी कार्यकर्ता ने लगाए आरोप तो हुई कलह

rajasthan news: राजस्थान में लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस की कलह झालावाड़ में सड़क पर आ गई। जिला कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में कांग्रेसी कार्यकर्ता भीड़ गए।

झालावड़ में लोकसभा की तैयारी को लेकर की जा रही जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के सामने आपस में भीड़ गए।

congress-workers-gathered-at-the-meeting-of-former-minister-pratap-singh-khachariyawas-regarding-lok

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के सामने ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर बांहे चढ़ाकर जमकर तू-तू में-में हो गई।

राजस्थान की झालावाड़-बारां लोकसभा सीट में चुनाव प्रभारी राजस्थान में पूर्व केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के झालावाड़ दौरे के दौरान झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में जिला कॉंग्रेस पार्टी पदाधिकारियो की बैठक ली,लेकिन बैठक शुरू होते ही अखाड़े में बदल गई।

पूर्व मंत्री खाचरियावास संभावित प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय नेताओं से रायशुमारी कर ही रहे थे कि उसी दौरान पूर्व मंत्री के सामने जिले में कांग्रेस की कलह खुलकर सामने आ गई।

दो कांग्रेस नेताओ में जमकर नोकझोंक हो गई और चर्चा के दौरान कांग्रेस कमेटी के दो पदाधिकारी एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। इस दौरान मामला बढ़ता देख पास में बैठे हुए कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियो ने किसी तरह मामले को शांत करवाया।

दरअसल झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की रायशुमारी करने पहुंचे पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सर्वेश्वर दत्त ने जिले में स्थानीय उम्मीदवार को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने की मांग की।

इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि यहां भाजपा प्रत्याशी को जीतने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जाता है। उन्होंने जिले में कांग्रेस की हार का ठीकरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के माथे फोड़ा।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सहमति से ही झालावाड़ में कांग्रेस प्रत्याक्षी घोषित करते आए है।

इसी दौरान कांग्रेस के झालरापाटन ब्लॉक के नेता इम्तियाज अली बिफर पड़े उन्होंने पूर्व जिला प्रवक्ता सर्वेश्वर दत्त को घेरते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जिला प्रवक्ता ने कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने में कोई भूमिका नहीं निभाई है।

साथ ही पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार नही किया है इसको देखते हुए दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई।

बाद में पास में बैठे हुए खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर तथा कांग्रेस से प्रत्याशी रहे रामलाल चौहान ने दोनों में समझाइश की और किसी तरह से मामला शांत करवाया।

गौरतलब है कि बारां झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह सांसद हैं और वह लगातार चार बार यहां से लोकसभा का चुनाव जीतते आ रहे है। सांसद दुष्यंत सिंह 2004 से लगातार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वही दुष्यंत सिंह की माँ वसुंधरा राजे वह खुद भी 2004 से पूर्व लगातार पांच बार सांसद रह चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+