Sachin Pilot Anshan: जयपुर में पायलट का अनशन खत्म, कहा- लड़ाई जारी रहेगी
Sachin Pilot Jaipur Anshan: कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे थे, जो अब पूरा हो गया है।

Sachin Pilot Live Update: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जयपुर में मंगलवार सुबह 11 बजे से सचिन पायलट गहलोत सरकार के खिलाफ शहीद स्मारक पर एक दिन के अनशन पर बैठे थे, जिसको 5 घंटे के बाद खत्म कर दिया। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर पायलट का अनशन तुड़वाया दिया।
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पायलट ने वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री रहते हुए घोटालों पर कार्रवाई नहीं होने को मुद्दा उठाया है। इधर, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस नेता के इस अनशन को पार्टी विरोधी करार दिया है।
सचिन पायलट के अनशन से जुड़े हर अपडेट्स के लिए बनी रहिए हमारे साथ...
LIVE Feed
रंधावा को पायलट का जवाब
कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा कुछ दिन पहले ही प्रभारी बने हैं। मैंने पूर्व के प्रभारियों से भी बात की थी लेकिन यह भ्रष्टाचार का मामला अभी तक बना हुआ है। हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
रंधावा पर प्रमोद कृष्ण का जवाब
राजस्थान प्रभारी रंधावा को आचार्य प्रमोद कृष्ण ने जवाब देते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- भाजपा के “भ्रष्टाचार”
के खिलाफ किया जा रहा “अनशन”
पार्टी विरोधी कैसे हो गया रंधावा जी, अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे देश में लड़ रही कांग्रेस वसुंधरा सरकार के घोटालों का “समर्थन” कैसे कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications