Rajasthan Chunav Result 2023: कांग्रेस या BJP, राजस्थान में किसे मिलेगा मायावती का साथ? BSP ने खोल दिए पत्ते

Rajasthan Election Result News: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद अब हर किसी की निगाहें आज घोषित होने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि चुनाव नतीजे उनके पक्ष में आएंगे।

इस बीच एक सवाल सभी के मन में उठ रहा है कि क्या पिछली बार की तरह, मायावती की बहुजन समाज पार्टी इस बार भी राजस्थान में कमाल दिखा पाएगी और अगर उसे ठीक-ठाक सीटें मिलीं तो बीएसपी किसे अपना समर्थन देगी?

bsp chief mayawati

इस सवाल का जवाब अब राजस्थान में बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने दे दिया है। भगवान सिंह बाबा ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राजस्थान में जिस किसी भी पार्टी की सरकार बनेगी, हमारे विधायक उस सरकार को शर्तों के साथ समर्थन देंगे। उन्होंने कहा, 'बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान में बहुत ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। जैसा कि दिखाई दे रहा है कि करीब 18-20 सीटों पर बीएसपी बहुत मजबूत स्थिति में है। प्रदेश में जो त्रिकोणीय संघर्ष है, उसमें भी बीएसपी शामिल है।'

'सरकार में मंत्री बनेंगे हमारे विधायक'
भगवान सिंह बाबा ने आगे कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे कई विधायक राजस्थान में जीतकर आएंगे। चाहे 2008 हो या 2018, हमने दो बार बिना शर्त के कांग्रेस को समर्थन दिया। लेकिन, कांग्रेस ने दोनों बार हमारे विधायक तोड़े और उन्हें खरीदा। इस बार हमारी अध्यक्ष मायावती ने साफ तौर पर कहा है कि जो भी विधायक हमारे जीतेंगे, वो बिना शर्त किसी को समर्थन नहीं देंगे। हमारे विधायक सरकार में शामिल होंगे, मंत्री बनेंगे और बीएसपी के साथ जुड़े रहेंगे।'

देखिए वीडियो:-

आपको बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायक चुनकर आए थे। हालांकि बाद में ये सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने उस समय कांग्रेस पर उनके विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+