WATCH: राहुल गांधी ने अमृतसर दौरे के दूसरे दिन स्वर्ण मंदिर में की सेवा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अमृतसर के दौरे के दूसरे दिन स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुए। सुबह श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और लंगर में सेवा की।
सोमवार को राहुल गांधी ने एक आम श्रद्धालु की तरह श्री हरमंदिर साहिब माथा टेका। यह राहुल गांधी का निजी दौरा है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस का कोई नेता नहीं था।

राहुल गांधी ने सिर पर नीले रंग का पटका बांधा था। दौरा निजी होने के कारण इस दौरान उनके साथ कांग्रेस का कोई नेता नहीं दिखा था। ना ही एसजीपीसी की ओर से उनको कोई वीआईपी ट्रीटमेंट मिला।
Recommended Video
श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी श्री अकाल तख्त साहिब पर भी माथा टेकने पहुंचे और संगत के जूठे बर्तन भी साफ किए।
इससे पहले राहुल गांधी के अमृतसर आने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट से श्री हरमंदिर साहिब तक पूरा रास्ता बैनरों और होर्डिंग से पाट दिया गया था।
श्री हरमंदिर साहिब में राहुल गांधी ने रुमाला साहिब भेंट किया। वहीं श्री हरमंदिर साहिब की ओर से राहुल गांधी को असमानी रंग का रुमाला और पतासे का प्रसाद भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications