राजस्थान: किस्सा विधायक पिता की जूतियां का, जागने से लेकर सोने तक रहती हैं साथ में
राजस्थान विधानसभा चुनाव के चलते आपको इन दोनों नेताओं के कई स्टंट देखने को मिल जाएंगे। कोई नेता पैदल चल रहा है तो कोई ऊंट गाड़ी में सवार होकर, तो कोई ट्रैक्टर पर तो कोई जुगाड़ पर अपने-अपने हिसाब से मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। हम आपको एक ऐसे विधायक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने साथ पिता की जूतियां गाड़ी हो या फिर पूजा घर हो या खुद के सोने के बिस्तर हमेशा खुद के साथ रखते हैं।
शायद पहचान गए होंगे आप हम बात कर रहे हैं दौसा जिले के महवा विधानसभा से वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक ओमप्रकाश हुडला की, उनकी माने तो यह अपने पिता की जूतियां 24 घंटे अपने साथ रखते हैं।

इस मामले पर विधायक ओमप्रकाश हुडला कहते हैं कि उनके पिताजी शिवचरण मीणा का स्वर्गवास 29 में 1999 को हुआ था और जब शिवचरण मीणा के शव को और उनके सारे सामानों को श्मशान ले जाया जा रहा था तो विधायक ओमप्रकाश ने अपने पिता की जूतियां को छिपकर अनाज की बोरी के पास रख दिया था। हुडला ने अपने पिता की जूतियां को कांच के फ्रेम में मडुआ दिया है।
विधायक हुडला आगे बताते हैं कि वह अपने पिता की जूतियां को 24 साल से अपने साथ रखी हुई है। यदि फ्लाइट में भी उन्हें यात्रा करनी पड़े तो वह जूतियां को साथ रखते हैं। प्रचार में जाने के साथ उनके पिता की जूतियां भी विधायक के साथ मौजूद रहती हैं।
हम आपको एक बार फिर याद दिला दे कि ओमप्रकाश हुडला वह विधायक है जो कभी किसी के खेत में जाकर फसल काटते हैं तो कभी सब्जी वाले के ठेले पर बैठकर सब्जी बेचते हैं, और कभी अस्पतालों में टॉयलेट साफ करते भी नजर आते हैं। अपने पिता की जूतियां साथ रखने पर विधायक ओमप्रकाश का मानना है कि उनके पिता की जूतियां को वह सुबह और शाम दोनों समय नमन करके ही अपना दिनचर्या का काम शुरू करके और खत्म करते हैं और वह उनका आशीर्वाद देने का काम भी करती हैं।
संवाद सूत्र: हेमांक पांडेय, दौसा












Click it and Unblock the Notifications