Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manifesto Rajasthan 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणापत्र vs भाजपा संकल्‍पपत्र

BJP Congress Manifesto Rajasthan 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा-कांग्रेस ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए है। जानिए राजस्‍थान की जनता से किसने क्‍या चुनावी वादे किए हैं?

GhoshnaPatra vs SankalapPatra Rajasthan Chunav 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। राजस्‍थान चुनाव की प्रमुख पार्टियां भाजपा-कांग्रेस ने अपना-अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। दोनों ने सरकार बनाने के लिए राजस्‍थान के लोगों से कई वादे किए हैं।

श्रीगंगानगर के करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मौत के चलते इस बार राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। राजस्‍थान भाजपा ने अपने घोषणापत्र को संकल्‍पपत्र और कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र-2 नाम दिया है।

Rajasthan assembly elections 2023

राजस्‍थान चुनाव में कांग्रेस-BJP घोषणापत्र का विश्‍लेषण

कांग्रेस की प्रमुख घोषणाएं

1. 10 लाख युवाओं को नई नौकरियां।
2. जातिगत जनगणना होगी।
3. व्यापारियों को 5 लाख तक बिना ब्याज के कर्ज।
4. चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए
5. महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
5. परिवहन में जारी यात्रा किराए में छूट के अतिरिक्त फ्री मासिक कूपन जारी होंगे।
6. किसानों के लिए एमएसपी हेतु कानून बनेगा।
6. दो लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा।
7. श्रमिकों के लिए मनरेगा में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 150 दिन होगी।
10. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर होगी 150 दिन।
11. ऑटो व टैक्सी ड्राइवर को गिग वर्कर्स अधिनियम में शामिल किया जाएगा।
12. नि:संतान दंपति हेतु आईवीएफ नेशनल पैकेज चिरंजीवी में शामिल होगा।

भाजपा की प्रमुख घोषणाएं

1. पीएम किसान सम्‍मान निधि के अंतर्गत किसानों को वित्‍तीय सहायता बढ़ाकर 12000 प्रतिवर्ष करेंगे।
2. लाडो प्रोत्‍साहन योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्‍म पर सेविंग बांड प्रदान करके कक्षा में 6000, कक्षा 9 में 8000, कक्षा 10 में 10000, कक्षा 11 में 12000, कक्षा 12 में 14000, व्‍यावसायिक पाठयक्रम के पहले एवं अंतिम वर्ष में 50000, 21 साल की उम्र में 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
3. 40 हजार करोड़ के निवेश के साथ भामाशाह हेल्‍थ इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर मिशन शुरू करेंगे, जिसके तहत स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का विस्‍तार व नवीनीकरण।
4. पेपर लीक मामलों की त्‍वरित जांच व दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने के लिए स्‍पेशल इंवेस्‍टीगेशन टीम का गठन करेंगे।
5. 800 करोड़ के निवेश के साथ शेखावाटी, ढूंढाड़, ब्रज, हाड़ौती, मेवाड़, मारवाड़, अजमेर एवं बीकानेर के कल्‍चरल क्षेत्रों में क्षेत्रीय विरासत केंद्र स्‍थापित करेंगे।
6. प्रत्‍येक जिले में महिला पुलिस थाना व पुलिस बल में महिलाओं की न्‍यूनतम 33 फीसदी भर्ती।
7. सीकर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर व बीकानेर में आठ विरासत अकादमी स्‍थापित की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+