Lok Sabha Election: पायलट के गढ़ दौसा में भाजपा पर दहाड़ी प्रियंका गांधी, जानिए और क्या बोली प्रियंका ?

Lok Sabha Election: राजस्थान के लोकसभा चुनावों में जैसे-जैसे पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे ही नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। आज दौसा में प्रियंका गांधी भाजपा पर जमकर दहाड़ी। यहां तक कहा कि देश में संविधान बदलने की तैयारी हो रही है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को बांदीकुई (दौसा) में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में संविधान बदलने की बात इसलिए हो रही है। क्योंकि वे जनता के अधिकार छीनना चाहते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के शासन और झूठे वादों के बाद उनकी बातें अब हल्की लगने लग गई हैं।

congress-leader-priyanka-gandhi-addressed-the-election-rally-in-sachin-pilots-stronghold-dausa

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'मोदी जी यहां आएं, मैंने उनका भाषण सुना और सच्चाई यह है कि मुझे उनकी बातें अब हल्की लगने लग गई हैं। हो सकता है कि शुरू में उनकी इच्छा रही हो कि कुछ करेंगे।

लेकिन 10 सालों में इतने सारे झूठे वादों के बाद, इतनी सारी बड़ी-बड़ी बातें करने के बाद भी आज देश में रोजगार नहीं है। आज महंगाई इतनी बढ़ रही है। वह वादों को पूरा नहीं कर पाए हैं। इसलिए मुझे लग रहा है कि उनकी बातें अब हल्की पड़ रही हैं।

भाजपा कर रही संविधान बदलने की बात: प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता ने कहा, 'अलग-अलग प्रदेशों में इनके कई सांसद और पार्टी सदस्य अब कहने लगे हैं कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम संविधान को बदलेंगे। मंच पर मोदी जी संविधान की बातें करते हैं।

कल आंबेडकर का जन्मदिवस था, उन्होंने उनके बारे में खूब बातें कीं, संविधान की बातें की लेकिन वह अपने लोगों से भी कहते हैं कि तुम जनता के बीच जाओ और बोलो कि हम संविधान को बदलेंगे।

उन्होंने संविधान में समान अधिकार होने का जिक्र करते हुए कहा, 'संविधान बदलने की बात कैसे उठती है? संविधान बदलने की बाद यूं उठ रही है कि ये आपके अधिकारों को छीनना चाहते हैं। ये इस तरह से करना चाहते हैं कि आपको पता भी नहीं चले। कांग्रेस नेता ने कहा, 'हमने सत्ता को कभी नहीं पूजा, यह हमारा धर्म कभी नहीं रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+