'भ्रष्टाचार, बलात्कार 'लूट खसोट' और..',CM गहलोत की फोटो पर प्रमोद कृष्णम का बड़ा हमला, 'लाल डायरी' का भी जिक्र

Ashok Gehlot News: एक तरफ जहां आगामी विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। इसी के तहत पार्टी नई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा करते हुए एक्टिव मोड पर आ चुकी है। वहीं अब चुनाव वाले राज्य राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की तस्वीर पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज कसा है।

दरअसल, अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अशोक गहलोत पर करार हमला बोला है।

acharya pramod krishnam

हाल ही में राजस्थान विधानसभा के सत्र के दौरान गहलोत सरकार पर महिलाओं पर अपराध को लेकर सवाल उठाने वाले कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था, जिसके बाद उनकी और से दिखाई गई लाल डायरी जमकर सुर्खियों में आई थी।

प्रमोद कृष्णम ने साधा निशाना

वहीं अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हालिया पोस्ट की गई एक तस्वीर पर बड़ा हमला बोलते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नया विवाद को जन्म दे दिया है।

दरअसल, ताजा तस्वीर में अशोक गहलोत हवाई जहाज में बैठकर फाइल पढ़ते नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में सीएम ने लिखा, "अध्ययन, लेखन, मनन, 2030 का मिशन।" इस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज करते हुए लिखा- "भ्रष्टाचार, बलात्कार, लूट खसोट और खनन, नासिर-जुनैद की हत्या, लाल डायरी और गमन।"

फिर उठाया लाल डायरी का मुद्दा

जिस तरह से कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने जिन शब्दों का इस्तेमाल अशोक गहलोत की तस्वीर पर किया है, वो सभी शब्द राजस्थान की राजनीति में चर्चाओं का विषय रहा है। ऐसे में सचिन पायलट के समर्थन में खुलकर बोलने वाले प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को कानून व्यवस्था के नाम पर आड़े हाथों लिया है। हालांकि अब देखगा होगा कि आखिर पार्टी आलाकमान का इस घटनाक्रम पर क्या रवैया रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+