राजस्थान में भाजपा से मुकाबले के लिए जल आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस

जयपुर। राजस्थान में बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस किसी भी मोर्चे पर कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है। कांग्रेस विधानसभा चुनावों पहले बीजेपी पर जल आंदोलन के जरिए हमला बोलने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस 5 सितंबर से प्रदेश के सभी गांवों में जल आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है। किसान जागरण के तहत कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की 11 नदियों और बांधों के पानी से भाजपा राज को खत्म करने का संकल्प लिया है।

गौरव यात्रा के जवाब में जल आंदोलन

गौरव यात्रा के जवाब में जल आंदोलन

भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा के जवाब में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही कांग्रेस संकल्प यात्रा का तीसरा चरण सीमावर्ती बाड़मेर जिले में पांच सितंबर को शुरु होगा। बाड़मेर के पचपदरा में आयोजित होने वाली संकल्प रैली में जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस इस बार चुनाव में किसानों से जुड़े मामले पर अधिक फोकस कर रही है।

11 नदियों के पानी से भाजपा राज का अंत

11 नदियों के पानी से भाजपा राज का अंत

नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के बंगले पर रविवार को आयोजित किसान जागरण कार्यक्रम कांग्रेस के कई बड़े नेताओं और विधायकों ने शिरकत की। इस कार्यक्रममें प्रदेश के किसानों और रामेश्वर लाल सहित कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न नदियों के मंगवाए पानी के साथ एकजुटता का संकल्प लिया। रामेश्वर लाल डूडी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसान ,युवा, महिला और दलित विरोधी है। भाजपा शासनकाल में किसान आत्महत्या कर रहा है।

10 सितंबर को राहुल की राजस्थान में रैली

10 सितंबर को राहुल की राजस्थान में रैली

पचपदरा में कांग्रेस की संकल्प रैली को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पचपदरा में स्थापित रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच पहले ही खूब सियासत हो चुकी है। इस संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है। 10 सितंबर को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में करौली में आयोजित संकल्प रैली होगी। ऐसा माना जा रहा है कि यहीं से राहुल गांधी राजस्थान में कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+