'Nathula Tiger' कर्नल बिशन सिंह राठौड़ से खौफ खाता था चीन, अंतिम विदाई देने उमड़ा राजस्‍थान

भारत चीन जंग 1967 के बाद नाथूला टाइगर के नाम से जाने गए कर्नल बिशन सिंह राठौड़ का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। साल 2018 में इन्‍हीं के जीवन पर जेपी दत्‍ता ने फिल्‍म पलटन बनाई थी।

साल 1967 में भारत-चीन के बीच हुई जंग में अदम्‍य साहस दिखाने वाले कर्नल बिशन सिंह राठौड़ नहीं रहे। 84 साल की उम्र में राजधानी जयपुर में 11 जून की सुबह आठ बजे उनका निधन हो गया।

सोमवार को जयपुर में सीकर रोड स्थित मोक्षधाम में कर्नल बिशन सिंह राठौड़ का अंतिम संस्‍कार किया गया। उनको आखिरी सैल्‍यूट करने के लिए पूरा राजस्‍थान उमड़ा।

Bishan Singh Rathore

कर्नल बिशन सिंह राठौड़ की शवयात्रा सोमवार सुबह दस बजे विद्याधर नगर सेक्‍टर-1 में स्थित उनके निवास स्‍थान D-2, शैतान विहार से निकली। शवयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। कर्नल राठौड़ का जयपुर के निजी अस्‍पताल में उपचार चल रहा था।

बिशन सिंह राठौड़ की जीवनी

  • बता दें कि कर्नल बिशन सिंह राठौड़ मूलरूप से नागौर जिले के रहने वाले थे।
  • नागौर जिले की नावां तहसील के गांव भगवानपुरा में 10 नवंबर 1938 को बिशन सिंह राठौड़ का जन्‍म हुआ था।
  • उनकी पत्‍नी जतन कंवर का पिछले से निधन हो गया था। इनके दो बेटे हैं।
  • कर्नल बिशन सिंह राठौड़ ने पिलानी के बिरला सांइस कॉलेज से स्‍नातक किया।
  • साल 1961 में राठौड़ ने भारतीय सेना ज्‍वाइन की थी।
  • छह साल बाद भारत चीन युद्ध 1967 हो गया। इस युद्ध का केंद्र बिंदू था नाथूला दर्रा।
  • सिक्किम और तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ने वाले नाथूला दर्रा में भारतीय सेना की टुकड़ी की कमान बिशन सिंह राठौड़ ने संभाली।
  • नाथूला दर्रा में बिशन सिंह राठौड़ ने अदम्‍य साहस दिखाया। हाथ में गोली लगने के बाद भी लड़ते रहे।
  • बिशन सिंह के हौसलों के सामने चीन की सेना चित आ गई और वहां से पीछे हट गई।
  • इसके बाद से बिशन सिंह राठौड़ को नाथूला टाइगर के नाम से भी जाने जाना लगा था।
  • भारत-चीन युद्ध में वीरता के लिए भारत सरकार ने उनको सेना मेडल से नवाजा था।

कर्नल पर बनी फिल्‍म पलटन

कर्नल बिशन सिंह राठौड़ साल 1990 में भारतीय सेना से रिटायर हो गए थे। उनके अदम्‍य साहस को लेकर जेपी दत्‍ता ने फिल्‍म पलटन बनाई। फिल्‍म में कर्नल राठौड़ की भूमिका सोनू सूद ने निभाया।

उन पर पुस्‍तक 'ट्रांसेंडिंग सोरो एंड सफरिंग' प्रकाशित हो चुकी है। नई पुस्‍तक माइंडफुलनेस ऑफ डिवाइन इनसाइट कुछ ही दिनों में प्रकाशित होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+