Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्‍थान में BJP को स्‍पष्‍ट बहुमत व कांग्रेस पिछड़ी, CNN का एग्जिट पोल

Rajasthan Exit Poll 2023: देश के पांच राज्‍यों राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम व छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 सम्‍पन्‍न हो गए हैं। गुरुवार शाम को आखिरी चरण में तेलंगाना में मतदान समाप्‍त होते ही पांचों राज्‍यों के एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी किए गए हैं।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जारी सीएनएन एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा की झोली खुशियों से भर दी है। CNN News 18 exit poll 2023 में राजस्‍थान चुनाव में भाजपा कुल 199 सीटों में से 111 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है।

Rajasthan Exit Poll 2023

चार राज्‍यों की स्थिति

राजस्‍थान सीट 199
भाजपा-111
कांग्रेस-74
अन्‍य-14
छत्‍तीसगढ़ सीट 90
भाजपा-39
कांग्रेस-48
अन्‍य-3
मध्‍य प्रदेश सीट 230
भाजपा-116
कांग्रेस-111
अन्‍य-3
तेलंगाना सीट 119
भाजपा-48
कांग्रेस-56
अन्‍य-5

सीएनएन न्‍यूज 18 एग्जिट पोल 2023 राजस्‍थान में कांग्रेस को 74 दे रहा है जबकि अन्‍य के खाते में 14 सीटें जाने का अनुमान है। उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान की 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। इस बार श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मौत हो जाने के कारण वहां चुनाव टाल दिए गए हैं। यह सीट अब उपचुनाव से भरी जाएगी।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में राज कायम रखने व रिवाज बदलने की लड़ाई थी। मतलब राजस्‍थान में हर पांच साल में सरकार बदल जाती है। एक बार कांग्रेस तो अगली बार भाजपा। वर्तमान में कांग्रेस सरकार है। ऐसे परिवर्तन वाली परिपाटी तो अबकी बार भाजपा की सरकार बना रही है जबकि कांग्रेस ने सत्‍ता में बने रहने के लिए जोर लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+