CM Kisan Samman Yojana 5th Installment Update: सीएम किसान सम्मान योजना का इंतजार खत्म, इस दिन मिलेंगे पैसे
CM Kisan Samman Yojana 5th Installment Update: राजस्थान के 74 लाख किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान के अलावा राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली 3,000 की सहायता राशि बड़ा आर्थिक संबल है। पीएम किसान की 21वीं किस्त को आए एक महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। किसानों को अब बेसब्री से सीएम किसान की 5वीं किस्त का इंतजार है। अब योजना की पांचवीं किस्त को लेकर किसानों की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं।
चौथी किस्त जारी होने के बाद से ही किसान पांचवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि दिसंबर 2025 के अंत तक राशि जारी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मीडिया रिपोर्ट्स और सरकारी सूत्रों के अनुसार, गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के आसपास किसानों को बड़ी सौगात दे सकती है।

CM Kisan Samman Yojana 5th Installment Update: सीधे खाते में आएगी रकम
- राज्य सरकार की तैयारी है कि पांचवीं किस्त की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के बैंक खातों में भेजी जाए।
- हालांकि, इस बार पात्रता सत्यापन को लेकर सख्ती बरती गई है। इसी कारण लाभार्थी किसानों की संख्या में कमी आ सकती है।
- पहले लगभग 74 लाख किसान इस योजना से जुड़े थे, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर करीब 65 लाख तक आने की संभावना है।
CM Kisan Samman Yojana: सालाना मिलती है 3,000 की राशि
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राजस्थान सरकार सालाना ₹3,000 की अतिरिक्त सहायता देती है, जो तीन किस्तों में ₹1,000-₹1,000 करके दी जाती है। वहीं केंद्र सरकार पीएम-किसान योजना के तहत सालाना ₹6,000 देती है। इस तरह एक पात्र किसान को कुल ₹9,000 सालाना की मदद मिलती है।
CM Kisan Samman Yojana Update: लाभार्थी पूरे कर लें ये काम
पांचवीं किस्त में किसानों के खाते में ₹1,000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी ई-केवाईसी पूरी है, फार्मर आईडी बनी हुई है और जो पीएम-किसान योजना के पात्र लाभार्थी हैं। जिन किसानों ने अब तक जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, उनके नाम लाभार्थी सूची से हटाए जा सकते हैं।
सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते राजकिसान पोर्टल या सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस जरूर जांच लें और दस्तावेज अपडेट कर लें, ताकि किस्त मिलने में कोई रुकावट न आए।












Click it and Unblock the Notifications