राजस्थान: सीएम गहलोत ने कहा- 'राज्य में हर 10 में से 9 लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा'
जयपुर, 05 जून। सीएम गहलोत ने खुशी जताते हुए कहा है कि राजस्थान की लगभग 90% जनसंख्या के पास स्वास्थ्य बीमा है। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'आज राजस्थान के सभी नागरिकों के लिए चिरंजीवी योजना में 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध है। चिरंजीवी योजना एवं RGHS से जुड़े हुए परिवार अब महंगे इलाज की चिन्ता से मुक्त हो चुके हैं। हम प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को निशुल्क इलाज उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'हर 10 में से 9 लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा है, मैं प्रधानमंत्री जी से पुन: आग्रह करना चाहूंगा कि आयुष्मान भारत योजना को सामाजिक, आर्थिक, जातिगत जनगणना-2011 (SECC) के पात्र परिवारों के साथ राजस्थान की चिरंजीवी योजना की तर्ज पर देश के हर नागरिक के लिए लागू करें जिससे हर परिवार को 10 लाख रुपये के बीमा का लाभ मिल सके।'
आपको बता दें कि राजस्थान सरकार ने राज्य में 1 मई 2021 से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना चला रही है, जिसके तहत सरकारी और इस योजना से जुड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होने पर मरीज को ₹500000 तक की फ्री मेडिकल सर्विस दी जाएगी। इस स्कीम के तहत व्यक्ति को बीमा प्रीमियम की 50% राशि यानी कि न्यूनतम ₹850 सालाना प्रीमियम जमा करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications