Rajasthan: उपचुनावों को लेकर सीएम भजनलाल की तैयारी, देवली-उनियारा को लेकर यह फैसला ?

Rajasthan BY-Election: राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है लेकिन उससे पहले कांग्रेस खेमे में मायूसी पसर गई है तो भाजपा में जश्न, उत्साह और उमंग नजर आ रहा है वजह साफ है हरियाणा चुनावों के ऐतिहासिक नतीजे।

अब इन सात विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण मानी जा रही टोंक जिले की देवली उनियारा विधानसभा सीट को लेकर खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोर्चा सम्भाल लिया है।

सीएम भजनलाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों, विधायकों और पूर्व जनप्रतिनिधियों तक की मैराथन बैठक कर चर्चा की है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ सीएम भजनलाल ने जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, विधायक रामसहाय वर्मा सहित तमाम जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से विधानसभा सीट को लेकर तफ्सील से चर्चा की।

cm-bhajanlal-started-preparations-for-by-elections-in-rajasthan-held-a-meeting-regarding-deoli-uniy

इस बैठक में सबसे खास बात तो यह रही कि जिला प्रभारी से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष और देवली-उनियारा के सभी नेता, पदाधिकारी मौजूद रहे है। इतना ही नहीं महिला पदाधिकारियों की संख्या भी काफी ज्यादा थी।

भाजपा के सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं को दो टूक जीत का मंत्र दिया। सीएम शर्मा ने कहा कि विधानसभा उपचुनावों में प्रत्याशी कमल का फूल है और उसकी जीत के लिए सबकों मिलकर काम करना है।

सीएम शर्मा ने भाजपाइयों की आपसी गुटबाजी और खेमेबंदी पर भी नसीहत देते हुए कहा कि जो भी आपसी गिले-शिकवे, समस्या और शिकायतें है उन सबकों भूल कर उपचुनावों में एकजुटता के साथ काम करना होगा तब ही जाकर विपक्ष को जवाब दे सकते है।

इधर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्यता अभियान में सुस्ती को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि सदस्यता अभियान में सबकों मिलकर काम करना है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने है।

हालांकि टोंक भाजपा के अंदरखाने चल रही गुटबाजी को पार पाना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता के लिए आसान नहीं है क्योंकि पहले विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार और फिर लोकसभा चुनावों में करारी हार झेल चुके टोंक और देवली-उनियारा विधानसभा के साथ टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर मायूस कार्यकर्ताओं मे जोश और उत्साह की कमी चेहरे पर दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+