Lok Sabha Election: जब हजारीबाग में दहाड़े सीएम भजनलाल, विपक्ष को यूं कर दिया चारों खाने चित !
Lok Sabha Election: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोकसभा चुनावों के चलते इन दिनों झारखंड में चुनावी प्रचार प्रसार कर रहे है। आज सीएम भजनलाल ने हजारीबाग में जनसभा को संबोधित किया।
राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज लोकसभा चुनावों में झारखंड के हजारीबाग में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल की नामांकन सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। देश में बीजेपी की लहर चल रही है। झारखंड की सभी सीटें भाजपा जीतेगी।
राजस्थान में भी हम सभी 25 सीटें जीतने जा रहे हैं। मै राजस्थान की उस माटी से आया हूं जहां महाराणा प्रताप का शौर्य राजस्थान शक्ति और भक्ति की धरती है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का आशीर्वाद - भाजपा के साथ...
आज झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री @Manishjhzb जी की नामांकन सह आशीर्वाद सभा को संबोधित किया व देवतुल्य जनता जनार्दन से उन्हें विजयश्री का आशीष प्रदान करते हुए भाजपा के पक्ष… pic.twitter.com/WvLQBrVxWM
— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) May 1, 2024
राजस्थान महाराजा सूरजमल और पन्नाधाय की धरती है। हज़ारीबाग की जनता 3 बार से BJP को जीत दिलवा रही ऐसी जनता को मेरा नमन है।
देश में सबसे ज्यादा राज कांग्रेस ने किया है। लेकिन गरीब गांव और आमजन की परवाह नहीं की, कांग्रेस के नेता एक बार जीत जाने के बाद जनता के बीच वापस नहीं जाते हैं।
संविधान और आरक्षण को बदलने की किसी में ताकत नहीं है, हमारे गृह मंत्री भी कह चुके हैं। कांग्रेस के किसी भी घोषणापत्र को देख ले कितने जारी किए कितने लागू किए, कांग्रेस सिर्फ घोषणा करती है। कांग्रेस झूठी घोषणा के दम पर जनता को भ्रमित करती।












Click it and Unblock the Notifications