Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा दो दिवसीय गृह जिले भरतपुर दौरे पर, क्यों खास है यह दौरा

Rajasthan Cm Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकारी काम-काम को लेकर जितने सख्त है उतने सरल और सहज भी माने जाते है। आज गृह नगर भरतपुर पहुंचे तो लोकल बस में बैठक शहर के विकास कार्यों का जायजा लेते हुए नजर आए।

दरअसल आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय भरतपुर दौरे पर पहुंचे हैं। दोपहर को झील का बाड़ा स्थित कैला देवी पहुंचे। जहां पत्नी गीता के साथ मां के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

उसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ आरबीएम जिला अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे।

cm-bhajanlal-sharma-on-a-two-day-visit-to-his-home-district-bharatpur-why-is-this-visit-special

जिला कलेक्टर ने थ्री डी मॉडल के जरिए अस्पताल के नए भवन की संरचना की जानकारी दी व पूर्ण हो चुके निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अस्पताल के सभी तलों पर बनाए जाने वाले वार्डों व अनुभागों में डी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि नए अस्पताल के भवन निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कर इसे प्रारंभ किया जाए जिससे कि जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सा का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने भवन निर्माण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इस दौरान राजकीय आरबीएम चिकित्सकीय अस्पताल भरतपुर के मॉडल के माध्यम से जानकारी दी, शहर में सिटी फ्लड कंट्रोल ड्रेन सीएफसीडी के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया, गिर्राज कैनाल आरएनएफसीएफडी भरतपुर के कार्यों, मास्टर ड्रेनेज परियोजना आदि की जानकारी दी।

नई मण्डी कुम्हेर गेट से हीरादास प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं विकास कार्यों का स्थल का निरीक्षण किया। काली की बगीची से शास्त्री पार्क प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। एक्वेरियम व बायोलोजिकल पार्क, केवलादेव एवं शास्त्री पार्क के विकास कार्य तथा नवीन बस स्टैण्ड के विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही अन्य विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को नवमी थी और इस उपलक्ष में झील का बड़ा केला देवी के दर्शन करने के लिए आया था। इस दिन देवी मां की पूजा अर्चना होती है।

भरतपुर में काम की बहुत बड़ी आवश्यकता है, मैने देखा है और बजट में जो काम मंजूर किए थे उन्हे कैसे आगे बढ़ाया गया है अधिकारियों ने रोड मैप बनाया और सभी जनप्रतिनिधियों ने भी रोड मैप बनाया है किस तरह से भरतपुर का विकास किया जा सके।

शहर का भ्रमण सब जनप्रतिनिधियों के साथ किया है,जो भी अच्छे सुझाव आने वाले हैं उन्हें भी शामिल करेंगे,इसके बाद भरतपुर के उद्योगपति और व्यापारियों के साथ एक बैठक भी होगी।

क्योंकि राजस्थान में राजनिंग कार्यक्रम 9 और 10 दिसंबर को होने वाला है कोई भी संभाग और जिला अछूता न रहे सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य शिक्षा चिकित्सा से लेकर भरतपुर में कई प्रकार की संभावना है खनन सेंड स्टोन का भी है कई देशों को लेकर के अधिकारियों से चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+