Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Election: उदयपुर सम्भाग के कार्यकर्ताओं में सीएम भजनलाल और प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने भरा दम...जानिए

Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने शंखनाद कर दिया। आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर सम्भाग के बाद उदयपुर कलस्टर की बैठक ली।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित उदयपुर, चित्तौडगढ़ और बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से किया संवाद।

cm-bhajanlal-and-state-president-cp-joshi-interacted-with-the-workers-of-udaipur-division

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज उदयपुर के भुवाणा स्थित ओपेरा गार्डन में आयोजित लोकसभा कार्यकर्ता क्लस्टर बैठक में शामिल हुए।

उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर लोकसभा चुनाव के आगामी कार्यक्रमों व कार्ययोजना को लेकर चर्चा की। इस बैठक में उदयपुर, चित्तौडगढ़ और बांवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा व विधानसभा की प्रबंधन समिति, कोर टीम बन चुकी है और लोकसभा के कार्यालय भी खुल गए। अब नामांकन से लेकर चुनाव और मतगणना तक के लिए कार्ययोजना बनाकर अपनी भूमिका तय करनी है, तेज गति से काम करना है।

हर बूथ पर एक-एक घर तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाना है और अपने बूथ पर रिकॉर्ड मतों से भाजपा को जीत दिलवानी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जिन लोगों ने 50 साल तक देश पर शासन किया और दोहन किया। जनता को सिर्फ नारे और वादे दिए काम कुछ नहीं किया। किन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दस साल में मां भारती का वैभव बढ़ाने के साथ ही ऐतिहासिक काम किए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मात्र तीन माह में ही प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को पांच साल सिर्फ वादे और नारे ही दिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता की ताकत से कांग्रेस की नाकारा सरकार को उखाड़ फैकनें का काम हुआ है। अब लोकसभा चुनावों में भी जनता ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने का मन बना लिया है।

इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का चित्तौड़गढ में मार्बल एवं ग्रेनाईट व्यवसायियों ने स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर व्यवसायियों को सम्बोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश और लोकसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ में अभूतपूर्व काम किए है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+