Rajasthan News: अब राजस्थान में ही तैयार होंगे जहाज उड़ाने वाले पायलट, किशनगढ़ में पहली फ्लाइंग एकेडमी शुरू
Rajasthan News: राजस्थान में अब हवाई जहाज उड़ाने वाले पायलट तैयार होंगे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किशनगढ़ में प्रदेश की पहली फ्लाइंग एकेडमी का उद्घाटन किया। इससे पायलट बनने के इच्छुक छात्रों को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण मिल सकेगा। इसके लिए अब उन्हें दिल्ली, मुंबई या विदेश जाने की आवश्यकता नहीं होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की उड़ान प्रशिक्षण संगठन नीति के तहत एकेडमी खोलने के लिए दस हवाई अड्डों का चयन किया गया है। इसमें किशनगढ़ एयरपोर्ट भी शामिल है।
किशनगढ़ एकेडमी महत्वाकांक्षी पायलटों के लिए 10 महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करेगी। यहाँ प्रशिक्षण के लिए छह छोटे विमानों और एक डबल इंजन वाले विमान से प्रशिक्षण दिया जाएगा है। छात्र यहाँ कमर्शियल पायलट लाइसेंस, परसनल पायलट लाइसेंस और एकेडमिक पायलट लाइसेंस कोर्स कर सकेंगे। अभी तक पायलट प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए छात्रों को राज्य से बाहर या विदेश जाना पड़ता था। जो काफी महंगा होता था।

किशनगढ़ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया भर में तीसरा सबसे तेजी से बढ़ता विमानन बाजार है। जहां यात्रियों की संख्या और एयर कार्गो की मात्रा में वृद्धि हुई है। इस विकास से राजस्थान में पर्यटन, उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
केंद्र सरकार ने देश भर में 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की योजना की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त भीलवाड़ा-झालावाड़ हवाई अड्डे को विकसित करने की योजना है।
किशनगढ़ फ्लाइंग एकेडमी ने पहले ही लगभग 40 छात्रों के पहले बैच चयन कर लिया है। छात्रों के लिए क्लासेज और प्रशिक्षण दोनों ही हवाई अड्डे पर ही आयोजित किए जाएंगे। छात्रों के रहने के लिए पास में ही छात्रावास की व्यवस्था की गई है।
इस एकेडमी की स्थापना राजस्थान के विमानन क्षेत्र के लिए मील का पत्थर है। इस एकेडमी से पायलटों को स्थानीय स्तर पर अवसर मिल सकेंगे। इससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा तो मिलेगा ही। साथ ही राज्य के आर्थिक विकास में योगदान बढ़ेगा।
राजस्थान के विमानन उद्योग के लिए यह एक बड़ा कदम है। यह एकेडमी स्थानीय प्रतिभाओं के लिए नई संभावनाएं प्रदान करेगा। राज्य की अन्य क्षेत्रों के साथ कनेक्टिविटी को भी बढ़ाएगा।












Click it and Unblock the Notifications