मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी के बयान से भड़के अशोक गहलोत, कहा- राजस्थान की आहत हुई भावनाएं

Ashok Gehlot Targets Pm Modi: मणिपुर में जारी हिंसा को 3 महीने होने वाले हैं, लेकिन वहां छिड़ी जातीय हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी के बयान के बाद अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया आई है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर कड़ा जुबानी हमला बोला है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान दिया है, उससे राजस्थान की भावनाएं आहत हुई हैं।

Ashok Gehlot

मणिपुर वीडियो पर पीएम मोदी का बयान

दरअसल, मणिपुर से कुकी समुदाय की दो महिलाओं का झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया था, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। इस घटना के बाद पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा था कि गुनहगार बख्शे नहीं जाएंगे।

Recommended Video

    मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी के बयान से भड़के अशोक गहलोत, कहा- राजस्थान की आहत हुई भावनाएं

    इसी के साथ पीएम मोदी ने आगे अपने बयान में कहा था कि मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे अपने राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। खासकर हमारी माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं। घटना चाहें राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो।

    अशोक गहलोत ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    पीएम मोदी के मणिपुर की घटना को राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जोड़ने के बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया, जिसके बाद अब शनिवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पीएम मोदी को घेरा।

    'मैंने पहली बार देखा है कि कोई प्रधानमंत्री...'

    अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर नहीं जा सकते तो उन्हें एक बैठक बुलानी चाहिए थी और मणिपुर के हालात की समीक्षा करनी चाहिए थी। मैंने पहली बार देखा है कि कोई प्रधानमंत्री चुनाव के लिए कर्नाटक, राजस्थान और अन्य जगहों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन मणिपुर का नहीं। मणिपुर में उनकी सरकार है, सोचिए अगर कांग्रेस वहां सत्ता में होती तो वे क्या-क्या कहते।

    गहलोत ने आगे कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के सीएम को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का ध्यान रखना चाहिए, उससे राजस्थान की भावनाएं आहत हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+