केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के 'रावण' बयान पर CM गहलोत का पलटवार, कहा- अगर आप राम तो गरीबों के पैसे दिलाओ
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा है कि अगर आप राम है तो गरीबों को उनका पैसा वापस लौटाओ।

राजस्थान में विधानसभा चुनावों की आहत तेज होने लगी है। कांग्रेस की गहलोत सरकार जहां अपनी योजनाओं के दम पर बीजेपी को खुला चैलेंज करती दिख रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर हमलावर है। अब सीकर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत को रावण रूपी बताया, जिस पर सीएम गहलोत ने करार जवाब दिया है।
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस प्रकार से रावण के दस सिर थे, उसी प्रकार राजस्थान की इस सरकार के जो राजनीति का रावण है उसके दस सिर हैं। भ्रष्टाचार की पूर्णतः सरकार है। राजस्थान की सरकार तुष्टिकरण करने वाली सरकार है। ये किसान विरोधी हैं। इस राजनीतिक रावण को समाप्त करके राजस्थान में राम राज्य की स्थापना करनी है।
जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चूरू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद पर पलटवार किया। सीएम गहलोत ने कहा कि आज उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत रावण रूपी हैं, उनको हमें खत्म करना है। मैं बोलाता हूं कि आप मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में हैं तो गरीबों को उनके पैसे वापस दिलाओ। हम स्वीकार करेंगे कि आप भगवान राम के अनुयायी हैं और मैं रावण हूं..."
कर्नाटक बीजेपी विधायक के बयान पर बवाल
इसके अलावा सीएम गहलोत ने कर्नाटक के बीजेपी विधायक बासनगौड़ा यतनाल के सोनिया गांधी पर 'विषकन्या' वाले बयान पर भी जवाब दिया। गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी के बाहों में इंदिरा गांधी ने अंतिम सांस ली। उनके पति देश के लिए शहीद हो गए।
गहलोत ने आगे कहा कि जिस महिला ने पीएम पद ठुकराया हो, वे आज देश में पक्ष विपक्ष सबमें सम्माननीय हैं। जिसके दिल में खुद में संस्कार हो वे सब इनका सम्मान करते हैं। उन पर ऐसी टिप्पणी भाजपा के नए रूप को दर्शाती है। इनकी उल्टी गिनती शुरू हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications