राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ली बाड़मेर के किसान की जेब की तलाशी, देखें Viral Video
बाड़मेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम गहलोत एक किसान की जेब की तलाशी लेते नजर आ रहे हैं। हुआ यूं कि राजस्थान में इन दिनों पाकिस्तान की ओर से आने वाले टिड्डी दल से किसान खासे परेशान हैं। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में टिड्डी दल करोड़ों की फसलें चट कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री बाड़मेर जिले के धनाऊ क्षेत्र के दौरे पर
इसी सिलसिले में राजस्थान मुख्यमंत्री बाड़मेर, जालौर और जैसलमेर के दौर पर आए और टिड्डी दल के हमले से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री जब बाड़मेर जिले के धनाऊ क्षेत्र के दौरे पर थे तब एक खेत में निरीक्षण के दौरान किसान ने उनसे अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि खेत में बड़ी संख्या में टिड्डी दल मरा पड़ा है।

सीएम ने पूछा कि कहां है आपके पास पैसे
किसान ने सीएम से कहा कि टिड्डियों को मारने के लिए उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च करके बाजार से दवाई खरीदनी पड़ रही है। इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मजाकिया अंदाज में किसान की जेब की ही तलाशी ले डाली और पूछा कि कहां है आपके पास पैसे।

किसान को लौटाएं दवाइयों के पैसे-सीएम
मुख्यमंत्री ने किसान को आश्वस्त भी किया कि सरकार टिड्डियों को मारने के लिए दवाई फ्री दे रही है। उसे लेकर टिड्डियों पर छिड़काव करें और सरकार भी आपको जल्द ही राहत प्रदान करवाएगी। इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर अंशदीप को आदेश दिए कि इस किसान के जो दवाई के पैसे लगे हैं उसका बिल पास करके उसे वापस लौटाएं।












Click it and Unblock the Notifications