CM गहलोत ने कहा-वसुंधरा सबसे खतरनाक लेडी, राजे में कूट कूट कर भरी है बदले की भावना, देखें VIDEO


Dholpur News in Hindi, धौलपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान 6 मई को होगा। इससे पहले शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी सभा को संबोधित किया। करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी संजय के समर्थन में सभा की। सीएम गहलोत ने कहा कि वसुंधरा सबसे खतरनाक लेडी है ,जिसमें बदले की भावना कूट कूट कर भरी है।

यहां जानिए धौलपुर-करौली लोकसभा सीट का पूरा विवरण

मनियां में हुई गहलोत की चुनावी सभा

मनियां में हुई गहलोत की चुनावी सभा

करौली धौलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय जाटव के समर्थन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर जिले के मनियां कस्बे जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व की गहलोत सरकार द्वारा जनहित के लिए शुरू किए गए कार्यों को बंद किए जाने पर भाजपा की जमकर खिचांई की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि धौलपुर की महारानी खतरनाक लेडी है, जिसमें बदले की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है।

राजे ने पूर्व कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद की

राजे ने पूर्व कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद की

बदले की भावना के चलते ही वसुंधरा ने पूर्व की गहलोत सरकार के समय शुरू की गई जनहित योजनाओं को बंद करा दिया। गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे ने उनके गृह जिले में विकास कार्यों को रोकते हुए धौलपुर करौली रेल परियोजना के कार्य को भी बंद कर दिया। धौलपुर करौली रेल लाइन बंद करने के लिए मुख्यमंत्री ने लिखित में केंद्र सरकार को इस परियोजना को बंद करने के लिए कहा है।

राजस्थान में मतदान छह मई को

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में किसानों के लिए अलग से बजट देने के साथ न्याय योजना पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही सभी वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। गहलोत के साथ पहुंचे राज्य के मंत्री रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया के साथ राजस्थान प्रभारी पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय जाटव के सर्मथन में मतदान करने की अपील करते हुए 6 मई को समय पर मतदान करने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+