Rajasthan: कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज, घर पर अचानक बिगड़ी तबीयत, फौरन अस्पताल पहुंचे CM गहलोत
Rajasthan Rameshwar Dudi News: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी को रविवार अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया। जिसके बाद तुरंत राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष डूडी को जयपुर के मानसरोवर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल ले जा गया, जहां से उनको सवाई मानसिंह अस्पताल शिफ्ट किया गया।
रविवार सुबह जैसे ही नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी (60) की खबर मिली, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनको देखने मानसरोवर के हॉस्पिटल पहुंचे। जहां सीएम गहलोत ने डॉक्टर्स और डूडी के परिजनों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सीएम गहलोत पहुंचे अस्पताल
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डूडी से मिलने वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम के साथ पहुंचे थे। गहलोत के साथ एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा और न्यूरोसर्जन रश्मि कटारिया ने वहां पहुंचकर इलाज शुरू किया। डाॅक्टरों ने जीवन बचाने के लिए तुरंत उनका ऑपरेशन किया।
डूडी का किया गया ऑपरेशन
वहीं रामेश्वर डूडी की हेल्थ को लेकर जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन ऐसे मामलों में आउट ऑफ डेंजर नहीं कह सकते। इसी के साथ एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजीव बगरहट्टा ने बताया कि अभी स्थिति चिंताजनक है।
जानकारी के अनुसार रामेश्वर डूडी के ब्रेन की मिडलाइन में 17MM का डैमेज हुआ है, ऐसे में मंगलम अस्पताल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उनको SMS हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। सुबह करीब 9 बजे श्याम नगर आवास पर डूडी की तबीयत बिगड़ी थी।
अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे डूडी
कांग्रेस नेता डूडी का स्वास्थ्य जानने के लिए दोपहर बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी जयपुर के SMS हॉस्पिटल पहुंचे। परिवार के मुताबिकरामेश्वर डूडी सुबह 9 बजे वह घर पर अचेत होकर अचानक गिर गए थे। जिसके बाद उनको मानसरोवर के मंगलम हॉस्पिटल लाया गया। जहां मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद प्रदेश के टॉप डॉक्टर्स की टीम को बुलाया गया।
आपको बात दें कि रामेश्वर डूडी राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता हैं। उन्होंने साल 2013 से 18 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभाला हैं। वो नोखा सीट से पूर्व विधायक थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications