PM मोदी पर भड़के सीएम गहलोत, कहा- 'त्याग को ताक पर रखकर अमृत महोत्सव नहीं होता'

जयपुर, 19 अगस्त। एक बार फिर से सीएम अशोक गहलोत ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'क्या बगैर पंडित नेहरू के आजादी की जंग लड़ी गई? उनके योगदान से ही आज हम 75 साल में यहां तक पहुंचे हैं, जिन्होंने कॉन्ट्रीब्यूशन किया, देश की आजादी के लिए संघर्ष किया है उनको याद किए बगैर, वर्षों तक जेल में बंद रहे पंडित नेहरू, इंदिरा जी प्रधानमंत्री रहते हुए उनका सीना छलनी कर दिया।'

PM मोदी पर भड़के सीएम गहलोत, कहा- त्याग भूलाकर अमृत महोत्सव नहीं होता

उन्होंने आगे कहा कि 'राजीव जी शहीद हो गए, राहुल गांधी जी के परिवार के 2-2 लोग शहीद हुए, कभी नाम लेते हैं मोदी जी? अगर आप इस प्रकार से इतिहास को नई पीढ़ी को बताने में संकोच करोगे, तो आपके इतिहास को नई पीढ़ी आगे आने वाले वक्त में क्यों बताएगी?' कि मोदी नाम के कोई PM बने, ये काम किया, ये नहीं किया, ये करना चाहिए था, वो क्यों बताएंगे जब आप ये नई परंपरा डाल रहे हो, त्याग-बलिदान की कहानियों को गायब कर रहे हो, विकास यात्रा को गायब कर रहे हो, उसमें कौन मुसाफिर थे उनको गायब कर रहे हो, फिर काहे का अमृत महोत्सव मना रहे हो आप लोग?'

उन्होंने आगे कहा कि '5 अगस्त को जब रैली हुई , जो मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट ने प्रदर्शन किया महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ में, शाम तक देखिए आप एनडीए गवर्नमेंट के इनके नेता, प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी, सब सकते में आ गए, डिफेंस में आ गए क्योंकि ये इश्यू है पब्लिक के अंदर, वो सब घबरा गए और काले जादू की बातें करने लग गए, काला जादू आ गया है, काला जादू आ गया है। काला जादू है ये? जादू-टोने हैं? हम तो बचपन से ही जादू-टोने के खिलाफ रहे हैं.. मैजिक अलग चीज है जिस पर मेरा विश्वास है, मैजिक अलग चीज है, वो ट्रिक होती है और ये काला जादू जो होता है ये जादू तो होता नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+