सीएम अशोक गहलोत ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई , किया ये Tweet

जयपुर, 22 जुलाई। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। वह 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। आपको बता दें कि 21 जुलाई को चुनावी नतीजों में द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पराजित किया है। उन्हें तीसरे राउंड में 1333 मतों में से 812 मत मिले हैं, जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट ही मिले।

सीएम गहलोत ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई

उनकी जीत पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है श्रीमती मुर्मू भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संवैधानिक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी।'

सचिन पायलट ने भी दी बधाई

तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भी ट्वीट किया है कि 'श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'

तो वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है कि 'श्रीमती जी को बधाई एवं शुभकामनाएं। द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर।' आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू अब देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं, वो पहली आदिवासी महिला हैं, जो कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने जा रही हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+