Rajasthan: जयपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने की शिरकत
Jaipur News: राजधानी जयपुर में स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत मान द वैल्यू फाउंडेशन और हुड़कों (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
सोमवार को मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शिरकत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन अभियान अब जन आंदोलन बनने लगा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान में अब सामाजिक संगठन भी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

इसी कड़ी में जयपुर में मान द वैल्यू फाउंडेशन और हुड़कों (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यथिति राज्यसभा सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहे।
स्वच्छता की सेवा अभियान के आयोजन में नुक्कड़ नाटक कलाकारों की प्रस्तुति को देख कर मदन राठौड़ ने कहा पीएम मोदी का स्वच्छ भारत मिशन अब एक जन आंदोलन बन गया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्वच्छता अभियान को लेकर क्या कहा pic.twitter.com/nmxDYpHHnv
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 30, 2024
सफाई अभियान के संदेश को कलाकारों ने बहुत शानदार डंग से समझाया है, इस तरह के कलाकारों को ओर ज्यादा प्रोत्साहन करने की जरूरत है। युवा कलाकारों ने अपने नाटकीय अभिनय के जरिये स्वच्छता के प्रति जागरूक ही नही किया, बल्कि स्वयं की जम्मेदारी के बारे में बताया।
मान द वैल्यू फाउंडेशन की संरक्षिका मनीषा सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को सबसे बड़ा जन आंदोलन बना दिया है।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे इस स्वच्छता ही सेवा-2024-25 अभियान के तहत अलग अलग कार्यक्रमों के जरिये मान द वैल्यू फाउंडेशन भी हुड़कों (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के साथ मिल कर पीएम मोदी के" स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता"संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है।
मनीषा ने बताया कि स्वच्छता के महत्व को आज की पीढ़ी को समझना पड़ेगा तभी हम भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित पृथ्वी, सुरक्षित देश और सुरक्षित मानव संसाधन दे पाएंगे।
स्वच्छता के लिए हमें एंड-टू-एंड डिस्पोजल अर्थात ऑर्गेनिक कचड़ा को कंपोस्ट बनाकर कृषि में इस्तेमाल एवं इनॉर्गेनिक कचरे को रिसाइकिल का हिस्सा बनाकर पुनः नए उत्पाद के रूप में इस्तेमाल करने की जरूरत है. स्वच्छता को हमें अपने जीवन में सम्मिलित करना होगा और भविष्य को सुरक्षित बनाना पड़ेगा।
मनीषा ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता के लिए आयोजित अंकित शर्मा के नेतृत्व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों और आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ अपने गाँव-घर,मोहल्ले, शहर और देश को साफ स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। नुक्कड़ नाटक में सैकड़ो लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर कुमार भटनागर ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने देश, राज्य और जिले में एक विशेष साफ - सफाई को लेकर विशेष संदेश दिया है।
जिस प्रकार हमलोगों की आबादी बढ़ी है, पृथ्वी पर मानव गतिविधि का बोझ बढ़ा है, उस संदर्भ में अगर हम स्वच्छता, रिसाइकिल, रीयूज के महत्व को नहीं समझेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हमारी पृथ्वी, हमारी मिट्टी उपजाऊ नहीं रह जायेगी और हमलोग का पेट भरने में असमर्थ हो जाएंगी। पर्यावरण का संरक्षण काफी महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications