Rajasthan News: भरतपुर में दो गुटों के बीच फायरिंग, 3 की मौत घायल, तीन घायल

राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान हुए खूनी संघर्ष में कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान हुए खूनी संघर्ष में कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घटना स्थल पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Clash in Bharatpur

घटना भरतपुर जिले के कुम्हेर के सकरौरा गांव की है। जहां दो गुटों बीच रविवार को जमकर विवाद हुआ। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों गुटों की ओर से आक्रोश में एक दूसरे पर फायरिंग होने लगी। बताया जा रहा है कि सकरौरा गांव के समुंदर और लखन समूहों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों गुटों में 24 नवंबर को विवाद हुआ था और स्थानीय पंचायत ने उन्हें निपटाने के लिए बैठाया था। दोनों परिवार समझौते से सहमत नहीं थे।" उन्होंने कहा कि एक समूह ने गोलियां चलाईं जिसमें एक आरएसी सहित तीन भाइयों की मौत हो गई और एक महिला सहित तीन घायल हो गए। घायलों को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।इसको लेकर पंचायत की ओर समझाइश का प्रयास किया गया गया था। लेकिन दोनों गुट सुलह समझौते पर सहमत नहीं हुए थे।

रविवार हो हुए विवाद में 3 लोगों, समुंदर, ईश्वर और गजेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। भरतपुर के एएसपी अनिल मीणा के अनुसार घायलों को अस्पताल ले जाया गया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

वहीं भरतपुर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने कहा, "रविवार को 1 बजे समुंदर सिंह के नेतृत्व वाले और लखन के नेतृत्व वाले दोनों समूहों ने एक-दूसरे को गाली देना शुरू कर दिया। जब समूह ने गोलीबारी शुरू की तो पुरुष छत पर महिलाओं के साथ आ गए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+