Jaipur: CISF की सब इंस्पेक्टर शिवानी ने पीहर में दी जान, ससुराल वालों के लिए लिखीं ये बातें

Shivani gave CISF sub-inspector: सीआईएसएफ की एसआई शिवानी बढाणा जयपुर में तैनात थी। अपने सुसाइड नोट में दहेज की मांग से परेशानी की बात लिखी है।

Shivani gave CISF sub-inspector

Shivani gave CISF sub-inspector Suicide Jaipur: राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में तैनात सीआईएसएफ की सब इंस्‍पेक्‍टर 25 वर्षीय शिवानी बढाणा ने जान दे दी। उसका शव पीहर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे आत्‍महत्‍या माना जा रहा है। आत्‍महत्‍या की वजह तो पुलिस जांच में सामने आएगी, मगर मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कई बातों का जिक्र है।

Recommended Video

    वीरांगनाओं पर Sachin Pilot और Ashok Gahlot में भिड़ंत, राजनाथ ने फोन पर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    मामला जयपुर के मानसरोवर पुलिस थाना इलाके के किरण पथ का है। शिवानी बढाणा होली पर अपने पीहर आई थी। देर शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो फांसी के फंदे पर उसका शव लटका हुआ था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवानी की शादी जयपुर जिले के शाहपुरा के प्रसनजीत के साथ दिसम्‍बर 2021 में शादी हुई थी। प्रसनजीत भी सीआईएसएफ में सब इंस्‍पेक्‍टर है। वर्तमान में भुवनेश्‍वर में पोस्‍टेड है। आरोप है क‍ि शादी कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्‍तों में दरार में आ गई थी। ससुराल पक्ष की ओर से शिवानी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। उसके ससुर व जेठ उसे उसके पीहर छोड़ गए थे।

    इधर, शिवानी के कमरे में उसका सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि 'इतना परेशान करने के बाद भी इनको चैन नहीं मिला तो दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैं सुसाइड कर रही हूं, इनको सजा जरूर दें भगवान।' जयपुर की मानसरोवर पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+