पीएम मोदी की प्रकाश की ताकत दिखाने वाली अपील पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार
चूरू। देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी को मुकाबला करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पांच अप्रैल को रात पांच बजे दीपक, मोमबत्ती व मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील पर राजस्थान के एक युवक ने आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ थाना पुलिस ने की।

चूरू पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अक्षय कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद जांगिड़ (26) वार्ड 20 धोलिया कुआ के पास तहसील रतनगढ़ का रहने वाला है। आरोपी ने लॉक डाउन के दौरान प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार 05 अप्रेल, 2020 को कोरोना महामारी को लेकर रात 9 बजे दीपक, मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाने की अपील को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट की थी।
इसकी शिकायत रतनगढ़ थाना पुलिस को मिली। तब वृताधिकारी रतनगढ़ प्यारेलाल मीणा के निर्देशन में गठित टीम ने पड़ताल शुरु की। सायबर सेल की मदद से पुलिस ने पुलिस ने शनिवार को आरोपी अक्षय को सोशल मीडिया फेसबुक पर झूठी और आपत्तिजनक पोस्ट करने पर शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications