Churu Accident: राजस्‍थान में 3 सगी बहनों का एक साथ उजड़ा सुहाग, साले की शादी में आए 3 जीजा की मौत

दूल्‍हे की तीन जीजा व ताऊ के बेटे की मौत का यह मामला राजस्‍थान के चूरू जिले के राणासर का है। सरदारशहर तहसील में रतनगढ़ रोड मेगा हाइवे पर एक्‍सीडेंट ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।

Churu three real sister Husband died

राजस्‍थान के चूरू जिले में हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सड़क हादसे में तीन सगी बहनों का सुहाग एक साथ उजड़ गया। हादसे में इन बहनों ने ताऊ के बेटे को भी खो दिया। एक ही परिवार के तीन दामाद की मौतों ने कोहराम मचा दिया। शादी के चलते जो कोना-कोना खुशियों से सराबोर था। वहां एक्‍सीडेंट के बाद मातम पसर गया। चीख पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार चूरू जिले के गांव राणासर के लालचंद जाट व हरिराम जाट की शादी जीवनदेसर के एक परिवार में हुई थी। शादी सम्‍पन्‍न हो गई थी। दोनों दुल्‍हन भी ससुराल पहुंच गई थी। फिर दुल्‍हनों को फेर मोहड़े की रस्म अदा करवाने के लिए वापस उनके घर लेकर जाना था।

Recommended Video

    Ajmer Sharif Urs 2023: उर्स के लिए अजमेर शरीफ में उमड़े लाखों श्रद्धालु | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    फेर मोहड़े के लिए दोनों दूल्‍हे, दुल्हनें, दूल्‍हों के जीजा ताराचंद जाट, सीताराम जाट व रूघाराम, ताऊ का बेटा गिरधारी लाल जाट व परिवार के शीशराम जाट और दानाराम जाट बोलेरो में सवार होकर शुक्रवार को गांव राणासर से जीवनदेसर के लिए निकले थे।

    रास्‍ते में सरदारशहर तहसील में रतनगढ़ मेगा हाइवे पर सामने से आ रहे ट्रेलर ने बोलेरो को टक्‍कर मार दी, जिससे सभी लोग बोलेरो में फंस गए। आस-पास लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर अस्‍पताल पहुंचाया।

    चिकित्‍सकों ने दूल्‍हों के ताऊ के बेटे गिरधारी लाल जाट, जीजा ताराचंद, सीताराम व रूघाराम को मृत घोषित कर दिया। सीताराम व रूघाराम सगे भाई थे। दोनों दूल्‍हे व दुल्‍हन एक्‍सीडेंट में घायल हो गए। दूल्‍हों को दूसरे अस्‍पताल में रैफर करना पड़ा।

    बता दें कि दूल्‍हा का जीजा ताराचंद गांव अड़मालसर के भोमाराम जाट का बेटा था। ताराचंद की 12 साल पहले मैनादेवी से शादी हुई थी। वहीं, सीताराम व रूघाराम गांव बन्धनाऊ निवासी हेमाराम जाट के बेटे थे। दोनों की शादी आठ साल पहले मंजू व राजू के साथ हुई थी।

    मीडिया से बातचीत में एसडीएम बृजेंद्र सिंह ने बताया कि राणासर के लक्ष्‍मणराम की रिपोर्ट पर ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़ित परिवार को सरकारी मदद के लिए भी सरकार को लिखा गया है। डीएसपी नरेंद्र कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक, एसएचओ सतपाल बिश्‍नोई की मौजूदगी में पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+