सरकारी स्कूल के टीचर ने 19 छात्राओं के साथ किया यह काम, पता लगने पर खौल उठा परिजनों का खून

चूरू। राजस्थान के झुंझुनूं एक स्कूल में बच्चों के साथ कुकर्म किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं कि पड़ोस जिले चूरू में एक सरकारी स्कूल में ऐसा केस उजागर हुआ है। चूरू तहसील के सरकारी स्कूल में शिक्षक कुंतक सांखोलिया पर कक्षा चार की छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें किए जाने के आरोप लगे हैं। आरोपी शिक्षक कुंतक सांखोलिया को निलंबित किए जाने के साथ ही उसे जेल भिजवा दिया गया है।

Churu Govt School Teacher arrested for Obscene act with girl students

बता दें कि चूरू जिले के रतननगर पुलिस थाना इलाके के सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने मंगलवार को अपनी मां को शिक्षक की गलत हरकतों के बारें में बताया। तब यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। इस पर ग्रामीणों का खून खौल उठा और बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए तथा स्कूल स्टाफ से मारपीट कर उन्हें कमरे में बंद ​कर दिया।

उधर, स्कूल में छात्राओं के साथ गलत हरकतों का पता लगते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी सक्रिय हो गई। मंगलवार शाम को महिला पुलिस थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया और दूसरे दिन बुधवार को डीएसपी सुखविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी शिक्षक कुंतक सांखोलिया को गिरफ्तार कर पोक्सो न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चूरू एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार आरोपी शिक्षक पर बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। उसे जेल भिजवा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+