Kota News: बच्चे को पिलाई शराब, उतारे कपड़े और नचाया, 6 आरोपी गिरफ्तार
Rajasthan: राजस्थान के कोटा से बेहद क्रूरता की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कुछ युवकों ने एक 8 वर्षीय बच्चे के साथ बुरी तरह से दुर्व्यवहार किया, उसे नंगा करके नाचने पर मजबूर किया और चोरी का आरोप लगाते हुए जूतों से पीटा। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की है और 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
आरके पुरम थाने की पुलिस ने तुरंत बच्चे के बारे में जानकारी जुटाई और उसके घर का पता लगाया। आरके पुरम थाने के अधिकारी अजीत बागडोलिया के मुताबिक, परिवार की रिपोर्ट के आधार पर पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, यह घटना कोटा के महावीर नगर इलाके में लगे मेले के दौरान हुई। पास की कॉलोनी में रहने वाले इस बच्चे पर मेले में कुछ युवकों ने चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने उसे घेर लिया, पीटा, उसके कपड़े उतार दिए और उसे जबरन नाचने के लिए मजबूर किया। घटना के वीडियो में पांच से सात युवक डरे हुए बच्चे को घेरते हुए और उसे डरा-धमकाकर नाचने के लिए मजबूर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस क्रूर कृत्य से समुदाय में आक्रोश फैल गया है और न्याय की मांग उठ रही है।
जिस बच्चे से मारपीट की गई है, वह महावीर नगर थाना इलाके का निवासी है। इस मेले में उसने डीजे साउंड के कुछ सिस्टम से उसने छेड़खानी कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर शराब के नशे में चूर डीजे साउंड वाले युवकों ने बालक से मारपीट की है। बच्चे के परिजनों का यह भी कहना है कि उसको सिगरेट और शराब भी पिलाई गई थी। यह घटनाक्रम भी 10 सितंबर देर रात्रि 12 बजे के बाद घटी है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात को मुकदमा कायम किया है।
यह भी पढ़ें घर आया नया नन्हा सदस्य, पीएम मोदी ने खूब लुटाया प्यार, देखिये VIDEO












Click it and Unblock the Notifications