पीएम मोदी-फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल का जयपुर दौरा आज,सीएम भजनलाल ने किया रूट का निरीक्षण

PM Modi and President Emmanuel Macron visit Jaipur:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज गुलाबी नगरी जयपुर आएंगे।

जयपुर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात रूट का निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार देर रात को राजस्थान दौरे के प्रस्तावित रूट तथा प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।

chief-minister-bhajanlal-sharma-inspected-the-route-late-night

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को जरूरी तैयारियों हेतु दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहे।

आपकों बता दे कि आज देर शाम को जयपुर में रोड शो निकाले जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिटी पैलेस जाएंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वे जंतर मंतर और सिटी पैलेस विजिट करेंगे।

इसके बाद आमेर किला भ्रमण करने जाएंगे। आमेर से लौटते वक्त जयगढ़ किले भी जा सकते हैं। शाम के समय आमेर किले से जयपुर शहर का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आता है। जयपुर की यह आकर्षक तस्वीर यादों में कैद की जा सकेगी।

पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति जयपुर के अन्य दर्शनीय स्थलों का भी विजिट कर सकते हैं। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर दौरे पर आ रहे हैं और उनके साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति भी जयपुर दौरा करेंगे। जयपुर के टूरिस्ट प्लेस विजिट करने के बाद रोड शो प्रस्तावित है।

यह रोड शो 25 जनवरी की शाम को त्रिपोलिया गेट से रवाना होगा। इसके बाद बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार होते हुए सांगानेरी गेट तक पहुंचेगा। सांगानेरी गेट पर रोड के समापन के बाद पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों होटल रामबाग जा सकते हैं।

पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। जयपुर एयरपोर्ट से लेकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग, रामनिवास बाग, सिटी पैलेस तक पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनातगी रहेगी।

सिटी पैलेस से जलमहल होते हुए आमेर किले तक चप्पे चप्पे पर सुरक्षा जवानों और अधिकारियों का पहरा रहेगा। इस वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्युरिस्ट पैलेस यानी जंतर मंतर, सिटी पैलेस और आमेर किले में देशी विदेशी सैलानियों का प्रवेश सुरक्षा के मद्देनजर रोका जाएगा। शहरी क्षेत्र से लेकर आमेर तक का ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+