ERCP Cm Yatra: मुख्यमंत्री भजनलाल की आभार यात्रा आज धौलपुर में, कांग्रेस पर यूं गरजे सीएम

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ईआरसीपी को लेकर निकाली जा रही "आभार यात्रा" आज धौलपुर पहुंची जहां सीएम भजनलाल शर्मा ने सोनिया और गहलोत पर तंज कसा

सीएम भजनलाल ने तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि "सोनिया गांधी को राहुल गांधी एवं अशोक गहलोत को वैभव की चिंता",कांग्रेस को खा रहा उनका परिवारवाद।

chief-minister-bhajan-lals-ercp-gratitude-visit-reaches-dholpur-rajasthan-calls-congress-a-party

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ईआरसीपी को लेकर निकाली जा रही पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में आभार यात्रा आज धौलपुर पहुंची।

रविवार को जिले के दौरे पर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धौलपुर के बाड़ी में विशाल ईआरसीपी धन्यवाद सभा को संबोधित किया।

इस दौरान कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा जुबानी हमला बोला है। सोनिया गांधी को राहुल गांधी एवं अशोक गहलोत को वैभव गहलोत की चिंता होने की बात कही है। कांग्रेस को परिवारवादी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का खुले मंच से जमकर बखान किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधन में कहा सोनिया गांधी और अशोक गहलोत को अपने बेटों की चिंता सता रही है। सोनिया गांधी बेटे राहुल की चिंता कर रही है और अशोक गहलोत राज्य में बेटे बैभव की चिंता कर रहे।

उन्होंने कहा कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। यह परिवारवाद कांग्रेस को खाकर रहेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस एक परिवार की चिंता करती है। जबकि भाजपा पूरे देश की चिंता करती है।

उन्होंने कहा भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता बूथ से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक जनता के बीच में रहकर काम करता है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जनता की फिक्र करते हैं इसीलिए लोग प्यार करते हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा जनता से किए गए एक-एक वादे को पूरा किया जाएगा।

ईआरसीपी योजना मील का पत्थर होगी साबित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा ईआरसीपी योजना राजस्थान प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा राजस्थान प्रदेश समेत मध्य प्रदेश को ईआरसीपी योजना को लागू कर बड़ी सौगात दी है।

कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि योजना को लेकर किसी भी प्रकार का काम धरातल पर नहीं किया था। पूर्व की सरकार ने योजना के लिए सिर्फ 37000 करोड़ का प्रपोजल रखा था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईआरसीपी योजना को लागू कर 45000 करोड़ की स्वीकृति दी है। ईआरसीपी योजना में 90 फ़ीसदी पैसा केंद्र सरकार का लगेगा। 10% पैसा राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए हुए कहा कि राहुल गांधी ने दस तक गिनती गिन कर किसानों के लिए कर्ज माफी एवं युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन कांग्रेस का यह वादा जुमला निकला। महिला एवं दलित उत्पीड़न में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने बिल्कुल भी कंट्रोल नही किया था।

लेकिन चुनाव से पूर्व भाजपा ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उन सबको पूरा किया है। किसान सम्मान निधि को 6000 से बढ़ा कर ₹12000 करेंगे। भाजपा ने किसानों की फसल पर एमएसपी 125 बढ़ाई है। 2275 से लेकर ₹2400 तक एमएसपी भाजपा द्वारा बढ़ाई गई है। बुजुर्गों की पेंशन 1000 से बढ़कर ₹1150 की है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार होते हुए भी ईआरसीटीसी योजना को अटकाने एवं भटकाने का काम किया था।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी कांग्रेस को घेरा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी आभार सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा ईआरसीपी योजना लागू होने से राजस्थान प्रदेश के 21 जिले लाभान्वित होंगे।

पूर्वी राजस्थान में खेती एवं पीने के लिए पानी की कमी नहीं रहेगी। नदियों को जोड़कर योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके अलावा पड़ोसी राज्य भी मध्य प्रदेश भी इस योजना से लाभान्वित होगा। मुरैना से लेकर उज्जैन तक किसान खेती की सिंचाई के साथ पीने का पानी सुगमता से प्राप्त कर सकेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। वर्ष 2014 के बाद जबसे सत्ता आई है, हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प अबकी बार 400 पर है। देश की जनता इस संकल्प को जरूर पूरा करेगी। देश में धारा 370 हटाने के साथ लंबे समय से विवादित राम मंदिर को बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+