RAJASTHAN NEWS: चांदीपुरा वायरस का बढ़ता प्रकोप, भीलवाड़ा में दो वर्षीय मासूम इशिका की मौत
CHANDIPURA VIRAS IN RAJASTHAN NEWS: राजस्थान में चांदीपुरा वायरस की दस्तक अब मासूम बच्चों की जिंगदियों को काल का ग्रास बना रही है। एक बाद एक तीन अब तक तीन मासूम बच्चे चांदीपुरा वायरस की चपेट में आ चुके है।
पहले उदयपुर और अब भीलवाड़ा के शाहपुरा में चांदीपुरा वायरस ने एक 2 साल की मासूम बच्ची को चपेट में ले लिया आज 2 वर्षीय इशिका की मौत हो गई। मेडिकल प्रोटोकॉल के साथ उसका अंतिम संंस्कार किया गया।
शाहपुरा जिले के इटड़िया गांव की दो साल की मासूम बच्ची ने विगत मध्य रात्रि में चांदीपुरा वायरस से संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया है। परिजन शव को अहमदाबाद से लेकर गांव पहुंचे।

चांदीपुरा वायरस से बच्ची की मौत के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। जिला प्रशासन व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
आपकों बता दे चांदीपुरा वायरस का शाहपुरा जिले का प्रथम व प्रदेश का तीसरा मामला होने से राज्य सरकार भी सुपरवीजन रख रही है। चार अगस्त को बुखार से ग्रसित बालिका के 6 अगस्त को अहमदाबाद में चाँदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई। बालिका इशिका पुत्री हेमराज कीर निवासी इटड़िया का उपचार अहमदाबाद में चल रहा था विगत मध्य रात्रि में उसने दम तोड़ दिया।
बालिका के निधन की सूचना के बाद शाहपुरा जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत, सीएमएचओ डॉ वी.डी. मीणा, फूलियाकलां एसडीएम राजकेश मीना सहित आला अधिकारी इटड़िया पहुंचे।
राजस्थान में शाहपुरा जिले के इटड़िया में चांदीपुरा वायरस से संक्रमित मासूम बच्ची का मेडीकोल प्रोटोकोल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इटड़िया की 2 वर्ष की मासूम बालिका ने विगत मध्य रात्रि में अहमदाबाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। दो दिन पूर्व ही उसके परीक्षण में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई थी।
गांव में 302 घरों में 1770 लोगों का मेडीकल सर्वे किया गया है। ग्राम पंचायत की ओर से गांव में सफाई अभियान प्रांरभ किया गया है। परिवार के दस जनों को पीपीई कीट मुहैया कराया गया तथा अन्य लोगों को मास्क, ग्लोज देकर उनका हैंडवाश कराया गया।
जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इटड़िया की इशिका पुत्री हेमराज कीर को बुखार आने पर बिजयनगर व भीलवाड़ा दिखाने के बाद उपचार के लिए अहमदाबाद ले जाया गया जहां परीक्षण में उसके चांदीपुरा वायरस संक्रमण पाये जाने पर गांव में तुंरत ही अलर्ट कर मेडीकल टीम को भेज घर घर सर्वे शुरू करा दिया था। गांव में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करा लिया गया है किसी के भी बीमार होने की सूचना नहीं है।
शाहपुरा सीएमएचओ डॉक्टर वीडी मीणा ने बताया कि मृतका का शव आज पहुंचने पर कोराना कोविड गाइड लाइन के अनुसार पीपीई कीट देकर परिवारजनों की सहमति से मेडीकल प्रोटोकोल से अंतिम संस्कार करा दिया है। गांव में सर्वे किया जा रहा है। गांव में पंचायत के सहयोग से सफाई कार्य शुरू कर दिया है। जागरूकता का अभियान भी शुरू कर दिया है।
ब्लाॅक सीएमएचओ डा. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि वायरस की सूचना पर ही मेडीकल टीम गांव पहुंच कर सर्वे शुरू किया। 302 परिवारों में सभी का परीक्षण कर लिया गया है। गांव में सात दिन तक नियमित परीक्षण करने की व्यवस्था प्रारंभ की है। मेडीकल टीम का मुख्यालय गांव में ही रखा गया है।
मेडीकल टीम ने वायरस से पीड़ित परिवार में दो बच्चों के सैम्पल लेकर आज उदयपुर भिजवाये है उनकी रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही होगी। अभी उनका स्वास्थ्य ठीक है। परिवार के सभी सदस्यों को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिये है।
उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद परिवारजनों व ग्रामीणों को हिदायत दी है। किसी के भी बुखार या अन्य रोग सामने आने पर तुंरत प्रशासन व मेडीकल टीम को सूचना देने को कहा गया है। गांव में फोगिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। कीटनाशक का छिड़काव भी कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications