Rajasthan News: बजरी कारोबारी के ठिकानों पर सीबीआई रेड, जानिए किन ठिकानों पर चल रही कार्रवाई
CBI Raid In Rajasthan: राजस्थान में बजरी माफिया पर सीबीआई ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। जानकारी सामने आई है कि बजरी कारोबारी मेघराज सिंह के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी मिली है कि बजरी किंग मेघराज सिंह के एमआरएस एसोसिएट ग्रूप की चेक पर अवैध बजरी खनन के खिलाफ सीबीआई ने कार्रवाई की है।
राजस्थान में बजरी खनन से जुड़े कारोबारी समूह एमआरएस पर आज सीबीआई की रेड हो गई है। इस समूह के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से पिछले दिनों बजरी खनन से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई को ट्रांसफर की गई थी। जहां सीबीआई को कई दस्तावेज भी मिले हैं।
गौरतलब है पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा ने भी बजरी खनन के मामले में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। हालांकि मेघराज ग्रुप बजरी खनन और होटल कारोबार से जुड़ा है। सीबीआई की करीब 5 टीमें अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है।
आपकों बता दे कि सीबीआई की टीम नेे आज भीलवाड़ा, जहाजपुर और टोंक के दूनी इलाके में आज अल सुबह रेड की है। जहां पर बजरी नाकों के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
जानकारी सामने आई है कि बजरी लीज खत्म होने के बाद भी फर्जी रवन्ना तैयार कर बजरी का परिवहन किया जा रहा था। हालांकि पूरी कार्रवाई को लेकर अब तक किसी भी अधिकारी की ओर से अधिकारिक जानकारी शेयर नहीं हुई है।
इससे पहले बूंदी जिले में भी सीबीआई की रेड हो चुकी है। अब टोंक, भीलवाड़ा और जहाजपुर में सीबीआई की एंट्री के बाद बजरी कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बजरी कारोबार से जुड़े लोगों के फोन बंद हो चुके है और अधिकतर लोगों ने अपने ठिकाने भी बदल लिए है।












Click it and Unblock the Notifications