राजस्थान विधानसभा में गर्माया सीएम भजनलाल को जेल से धमकी देने का मामला,देखिए पूरी खबर

rajasthan news: राजस्थान विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भजनलाल को जेल से धमकी मिलने के मामले में जमकर हंगामा किया और जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

राजस्थान विधानसभा में आज मंगलवार के दिन भी कांग्रेस का हंगामा जारी रहा । कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री को जेल से धमकी मिलने के मामले में जमकर हंगामा किया।

case-of-threat-from-mobile-in-jail-heated-up-in-rajasthan-area

आदर्श नगर विधानसभा सीट से विधायक रफीक खान ने जयपुर की सेंट्रल जेल में कमजोर निगरानी व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार को जमकर घेरा और जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को धमकी मिलने का मामला उठा दिया और प्रदेश की जेलों में कमजोर व्यवस्था पर सवाल उठाए।

आदर्श नगर विधानसभआ सीट से विधायक रफीक खान ने जयपुर की सेंट्रल जेल में कुल पुरुष और महिला कैदियों की संख्या और उनकी कैपेसिटी की जानकारी मांगते हुए राजस्थान सरकार से पूछा कि क्या ये सही है कि राजस्थान की जेले असुरक्षित हो गई हैं?

वहां कैदियों को हर ऐशो आराम की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं? मोबाइल फोन, जिससे मुख्यमंत्री तक को धमकी मिल जाती है, उसे रोकने के लिए आपने क्या इंतजाम किए हैं?

इस सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि यह सही है कि कई अपराधी जेलों में भी प्रतिबंधित होने के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे घटनाक्रम को रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि वर्तमान में कई जेलों में क्षमता से अधिक बंदी हैं। जयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों की क्षमता 1173 है लेकिन इस जेल में कुल 1587 बंदी मौजूद हैं। इनमें 406 सजायाप्ता कैदी हैं जबकि 1181 विचाराधीन कैदी बंद हैं।

खींवसर ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 19 नए जिलों का गठन किया था। अब इन नवगठित जिलों में जिला जेलों का निर्माण होना है। जब जिला जेलों का निर्माण होगा। तब सेंट्रल जेल से कैदियों को शिफ्ट किया जाएगा तभी क्षमता से ज्यादा कैदियों की समस्याओं का हल हो सकेगा।जयपुर सेंट्रल जेल से मिली थी सीएम को धमकी

17 जनवरी को जयपुर सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके मुख्यमंत्री को शूटआउट करने की धमकी दी थी। धमकी देने के तुरंत बाद मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया गया था।

इसके बाद तकनीकी रूप से जांच करते हुए पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को चिन्हित कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक जयपुर सेंट्रल जेल में बंद मुकेश, राकेश और चेतन की संलिप्तता सामने आई थी जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+