राजस्थान : एफबी पर डाली कार बेचने की पोस्ट, बदमाश खरीदने आए और ट्रायल के बहाने लूट ले गए

सीकर। कार बेचने के लिए फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया एप्प पर पोस्ट डालना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पोस्ट देखकर बदमाश कार खरीदने पहुंचे और ट्रायल के बहाने कार लूट ले गए। गाड़ी लूटने का यह अनूठा मामला राजस्थान के रानोली पुलिस थाना इलाके का है।

car loot sikar

रानोली पुलिस के अनुसार दांतारामगढ़ की थोरियों की ढाणी सांगलिया निवासी किशोर सिंह बुधवार को रिपार्ट दी कि वह वर्तमान में राधाकिशनपुरा सीकर में रह रहा है। किराए पर इनोवा गाड़ी चलाता है। उसके लिए पलसाना निवासी सरदार सिंह को चालक रखा हुआ है। हम गाड़ी बेचना चाह रहे थे। इसके लिए फेसबुक और मार्केट पैलेस नामक एप्प पर उसकी पोस्ट डाल रखी थी। पोस्ट में कॉन्टेक्ट नंबर भी दे रखे थे।

7 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे चालक सरदार सिंह अपने गांव गाड़ी लेकर गया हुआ था। जहां दो-तीन लोग उससे मिले और बताया कि सोशल मीडिया पर आपकी गाड़ी देखी थी। वे गाड़ी खरीदना चाह रहे थे। गाड़ी देखने के उन्होंने हाइवे तक ट्रायल लेना चाहा। इस पर चालक उन लोगों को गाड़ी में बैठाकर हाईवे पर ले आया। हाईवे पर ईंट भटटा के पास गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि गाड़ी से ऑयल निकल रहा है। इस पर गाड़ी चालक नीचे उतरा तो उस व्यक्ति ने गाड़ी चालक को धक्का मारकर गिरा दिया और तीनों जने गाड़ी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने चारो ओर नाकाबंदी करवाई मगर गाड़ी का पता नहीं लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+