राजस्थान में बेकाबू कार ने कावड़ियों को कुचला, कांवड़ ला रहे मामा-भांजा का हुआ यह हाल

राजस्थान में कार ने कांवड़ ला रहे मामा-भांजे को मारी टक्कर, मामा समेत दो की मौत

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के सदर थाना इलाके में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात तेज रफ़्तार कार ने कांवड़ ला रहे मामा-भांजे को टक्कर मार दी। जिससे मामा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायल भांजे और कार चालक को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान कार चालक ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के शव सदर थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाए।

car hits mama bhanja during kanwar yatra on agra mumbai highway

एएसआई बिजेंद्र सिंह के मुताबिक 40 वर्षीय मुन्नालाल पुत्र वासुदेव निवासी बिजौली अपने 20 वर्षीय भांजे करन सिंह पुत्र रामवीर निवासी खांडोली के साथ उत्तर प्रदेश के सौरों से कांवड़ लेकर सैपऊ महादेव मंदिर में विसर्जित करने जा रहे थे। सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आगरा की तरफ से तेज रफ़्तार में आ रही कार ने सड़क किनारे कांवड़ लेकर चल रहे मामा-भांजे को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार भी डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

car hits mama bhanja during kanwar yatra on agra mumbai highway

दर्दनाक हादसे में मामा मुन्नालाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक और मुन्नालाल का भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एम्बूलेंस द्वारा जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया। घायलों में से कार चालक ने भी मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार चालक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं मृतक मुन्नालाल के शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+