Sikar Accident : शीशा तोड़कर कार में घुसी बाइक, सब पूछ रहे आखिर ये हुआ कैसे? आप भी देखें तस्वीरें

राजस्थान में भयंकर हादसा : कार का शीशा तोड़कर अंदर घुसी मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के रानोली थाना इलाके के पलसाना के पास बधाला की ढाणी के समीप बुधवार को सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं के सलामपुर बगड़ निवासी सुरेश कुमार अपने ननिहाल पचार गांव से वापस अपने गांव लौट रहा था। बाद में मंडा गांव में मंडा निवासी श्रीराम जाट भी लिफ्ट लेकर बाइक पर उसके पीछे बैठ गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर हुआ एक्सीडेंट

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर हुआ एक्सीडेंट

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्वदेश वाटिका होटल के पास सीकर से जयपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी तरफ चली गई। जिससे कार व बाइक की टक्कर हो गई।

पिछला शीशा तोड़कर घुसी

पिछला शीशा तोड़कर घुसी

हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक कार का पिछला शीशा तोड़कर कार के अंदर जा घुसी। जिससे बाइक सवार सलामपुर निवासी सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुर्दाघर में रखवाए शव

मुर्दाघर में रखवाए शव

बाद में उसे पलसाना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीकर रैफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में शव को सीकर के कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस

सूचना पाकर पहुंची पुलिस

वहीं सुरेश के शव को पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को उठाकर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+