Rajasthan: कैबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की इस पहल की क्यों हो रही चर्चा ? जानिए क्या है पूरा मामला
Minister Arjun daughter worship: राजस्थान में आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर घर-घर मां दूर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी आज कन्याओं को मां दूर्गा का स्वरूप मान पूजा की।
कैबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा की गई कन्या पूजन की चर्चा सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चाएं हो रही है। यूजर्स मंत्री मेघवाल की कन्या पूजन की जमकर तारीफ कर रहे है।
दरअसल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने निवास पर कन्या पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 9 कन्याओं को विधिपूर्वक पूजन कर उनके चरणों में प्रसाद और उपहार अर्पित किए।

कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति और देवी शक्ति की आराधना का प्रतीक माना जाता है, और शारदीय नवरात्रि में इसका विशेष महत्व होता है।
मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की कन्यापूजन pic.twitter.com/XVyyQVNPir
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 11, 2024
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर कहा कि जब से हरियाणा बना है तब से आज तक कोई भी सरकार तीसरी बार रीपीट नहीं हुई है यह पहला एतिहासिक मौका है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास और गुड़ गवर्नेंस के आधार पर तीसरी बार रीपीट हुई है।
उन्होंने प्रदेश में होने वाले उप चुनावों को लेकर कहा कि चुनावो की घोषणा अभी बाकी है भारतीय जनता पार्टी उप चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
नवरात्र के अष्टमी के दिन कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर का प्रतीक है। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर कन्या पूजन से हम समाज में नारी शक्ति को महत्व देने और उनकी समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लेते हैं।
पूजन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कन्याओं को भोजन भी करवाया, जिसमें फलाहार, मिठाइयाँ और पारंपरिक पकवान शामिल थे। साथ ही, प्रत्येक कन्या को उपहारस्वरूप वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व नारी शक्ति का प्रतीक है और हमें हर क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का समापन देवी की आरती और भक्तों के प्रसाद वितरण के साथ हुआ।इस दौरान बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications