Rajasthan: विधानसभा उपचुनाव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजकुमार रौत पर यूं बोला हमला
Rajasthan: राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है । भाजपा और कांग्रेस के साथ भारत आदिवासी पार्टा(बाप) भी चुनावी मैदान में हुंकार भर रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएसपी) के हनुमान बेनीवाल भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे है।
राजस्थान में आदिवासी बाहुल्य इलाके डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने है और यहीं सीट भाजपा के लिए डेढी खीर बनती जा रही है।
भारत आदिवासी पार्टी यानी बाप ने पिछले विधानसभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनावों तक में भाजपा की जीत का स्वाद खट्टा कर दिया। अब एक बार फिर से उपचुनावों में जीत का स्वाद चखने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों तक को एकजुट कर ऊर्जा भरने की कोशिश कर रहे है।

आज उदयपुर में सलूम्बर और डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शिरकत की और पार्टी के जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं से दोनों सीटों पर जीत की रणनीति पर चर्चा की।
आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ चौरासी पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उपचुनावों में जीत का मंत्र फूंका। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राठौड़ ने बाप पार्टी के नेता राजकुमार रोत को जमकर घेरा।
इस बैठक में सलूम्बर और डूंगरपुर के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, श्रीचंद कृपलानी और हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय भी मौजूद थे।
मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी उपचुनावों में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आएगी। उनका विश्वास है कि चौरासी और सलूम्बर में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर बाप पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राजकुमार रोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रोत ने भाजपा की इस रणनीति को 'निराशा और हार का डर' करार दिया।
उनका कहना है कि चौरासी सीट हमेशा से आदिवासियों की आवाज रही है और भाजपा को यहां कभी जनसमर्थन नहीं मिला।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह आदिवासी क्षेत्रों में विकास के नाम पर केवल चुनावी राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत में इन क्षेत्रों के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। रोत ने कहा कि बाप पार्टी जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और चौरासी में भाजपा की कोई भी रणनीति सफल नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications