Pali: राजशाही अंदाज में हुई बिजनेसमैन की बेटी की शादी, गिफ्त में दिए 2 KG सोना, चांदी के बेड-सोफा और बंगला
Pali News: राजस्थान के पाली जिले में बिजनेसमैन महेंद्र सिंह सेवड़ ने अपनी बेटी वंशिका की शादी कर उसे राजकुमारी की तरह विदा किया। गिफ्त में 2 किलो सोना, 100 किलो चांदी के साथ-साथ उसे सिर से लेकर पैरों तक गहने से लाद दिया।

Pali News: राजस्थान के पाली जिले में शाही अंदाज में हुईं एक शादी इन दिनों खासी चर्चाओं में हैं। जैतारण क्षेत्र के मोहराई गांव में 22 फरवरी को हुई एक बिजनेसमैन की बेटी की शादी में बारातियों के स्वागत के लिए शाही इंतजाम किए गए थे। बारातियों के स्वागत में सड़क किनारे करीब 10 किलोमीटर तक शहनाइयां गूंज रही थीं। शादी स्थल तक पहुंचाने के लिए विंटेज कारों, ऊंट-बैल गाड़ी और बग्गियों की व्यवस्था थी। इतना ही नहीं, बिजनेसमैन ने अपनी बेटी को गिफ्ट में 2 किलो सोने के गहने, 100 किलो चांदी के गहने, फर्नीचर और बर्तन, SUV कार और बंगला दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गहने वे सामान में चांदी के बर्तन और चांदी का ही पलंग, सोफा सेट और डायनिंग टेबल शामिल है। इतना ही नहीं, बिजनेसमैन पिता ने बेटी को करोड़ों रुपए की अन्य चीजें भी दी हैं। जिनकी इलाके में खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, 22 फरवरी को राजस्थान के पाली जिले के जैतारण क्षेत्र के मोहराई गांव में बिजनेसमैन महेन्द्र सिंह सेवड़ (राजपुरोहित) की बेटी वंशिका की शादी हुई थी। वंशिका का दूल्हा कुलदीप सिंह जागरवाल भी बिजनेसमैन हैं, जो भैसाणा गांव के रहने वाले हैं। कुलदीप सिंह जागरवाल के पिता का नाम लक्ष्मण सिंह जागरवाल है।
बिजनेसमैन महेन्द्र सिंह सेवड़ (राजपुरोहित) ने अपनी बेटी वंशिका की शादी का इंतजाम मोहराई से करीब 5 किमी दूर एक रिसॉर्ट किया था। यहां बारातियों के रुकने और खाने-पीने का इंतजाम था। आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह सेवड़ का बेंगलुरु में प्रॉपर्टी का बिजनेस है। साथ ही, पाइप बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं। फिलहाल वह राजस्थान के मोहराई गांव में ही रहते हैं। महेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे अपनी बेटी वंशिका की शादी को यादगार बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस बारे में पिता बाबू सिंह राजपुरोहित, बड़े भाई ढगल सिंह के साथ भी बात की।
बेटी को उपहार में सोना-चांदी, फैक्ट्री और 2 बीघा जमीन
सभी की सहमति के बाद शादी की गई। महेंद्र सिंह ने अपनी बेटी वंशिका की विदाई के समय लाखों रुपए कैश उछालकर नोटों की बारिश की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बेटी को बतौर गिफ्ट 2 किलो सोने के गहने, 100 किलो चांदी के गहने, फर्नीचर और बर्तन, SUV कार और बंगला दिया है। इसमें चांदी के बर्तन, चांदी का ही पलंग सोफा-सेट और डायनिंग टेबल शामिल है। इसके साथ ही सिर से लेकर पैरों तक पहनने के लिए बेटी को सोने के करीब 3 किलो के अन्य गहने भी दिए। साथ ही एक SUV-700 कार, स्कूटी, बेंगलुरु में 12 हजार स्क्वायर फीट की फैक्ट्री, 30×40 का प्लॉट, पाली के हाउसिंग बोर्ड में 2 बीघा जमीन और एक करोड़ 8 लाख की FD दी है।
Recommended Video
विंटेज कार और बग्गियों पर बारातियों को बैठाया
बारात का मोहराई से करीब 10 किलोमीटर पहले से स्वागत शुरू कर दिया गया था। स्वागत के दौरान दूल्हे को हाथी पर बैठाया गया। बारातियों को घोड़े, ऊंट, बैल गाड़ियों पर बग्गियां सजाकर और विंटेज कारों में बैठाकर सामोखी से मोहराई ले जाया गया। इस शाही बारात को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। सड़क पर जाम लग गया। 5 से 10 किलोमीटर लंबी बारात में शहनाइयां बज रही थीं। जयपुर, पंजाब और नासिक से बैंड व कलाकारों को बुलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications