Barmer Viral Video : क्लिनिक पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे बिजनेसमैन को अखबार पढ़ते आई मौत
राजस्थान के बाड़मेर में दंत क्लिनिक के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक बिजनेसमैन को अखबार पढ़ते मौत आ गई। इस तरह से अचानक बिजनेसमैन की जान चले जाने का यह मामला पूरे बाड़मेर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, 61 वर्षीय दिलीप कुमार मदनी के दांतों में दिक्कत थी। वे शनिवार सुबह दंत चिकित्सक को दिखाने आए थे। डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक लुढक गए। क्लिनिक का स्टाफ उन्हें तुरंत नाहटा अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि दिलीप कुमार मदनी का सूरत में कपड़ों का व्यापार है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में चलते चार नवंबर को ही बाड़मेर आए थे। पांच नवंबर को उनको दांतों में दर्द की शिकायत हुई थी। क्लिनिक पर और डॉक्टर को दिखाने से पहले अचानक उनकी मौत हो गई। क्लिनिक के मालिक डॉ कपिल जैन ने कहा कि वे मदनी के परिजनों से बात किए बिना कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। मुझे बताया गया था कि उनको अटैक आया है। अस्पताल स्टाफ ही उनको टैक्सी से अस्पताल ले गया था।
मदनी के भाई महेंद्र ने बताया कि उनके दो बेटे व एक बेटी है। परिवार बाड़मेर जिले के पचपदरा का रहने वाला है। वर्तमान में सूरत रह रहा है। अक्सर अपने गांव आता रहता है। मदनी शनिवार सुबह तक ठीक थे। उनकी मौत संभवतया हार्ट अटैक की वजह से हुई है। शनिवार शाम को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications