उदयपुर: 30 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस पलटी, 9 की मौत
उदयपुर में हुए एक भीषण बस हादसे में 6 महिलाओं समेत 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 22 लोगों को गंभीर रुप से घायल होने की खबर आ रही है।
नई दिल्ली। उदयपुर में हुए एक भीषण बस हादसे में 6 महिलाओं समेत 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 22 लोगों को गंभीर रुप से घायल होने की खबर आ रही है। पुलिस के मुताबिक बस में सवार सभी यात्री गुजरात के रहने वाले हैं और ये धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

उदयपुर के एसपी, राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यद हादसा उदयपुर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेहला गांव के पास हुआ। बस ड्राइवर एक दोपहिया वाहन से भिड़ंत बचाने की कोशिश बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।
सभी घायलों को उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। ज्यादातर घायलों की उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है। मृतकों के शव को भी इस अस्पताल में रखा गया है। श्रद्धालुओं से भरी यह बस अहमदाबाद से शुक्रवार रात में चली थी। श्रद्धालु 16 दिन की धार्मिक यात्रा पर निकले थे जिस दौरान वो पुष्कर और हरिद्वार समेत कई धार्मिक जगहों पर जाने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications