बेटा मां को ढूंढता रहा और उसे 10 दिन पहले जंगली जानवर खा गए, सिर्फ हड्डियां मिलीं

बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली पुलिस थाना इलाके के गांव हरिपुरा के जंगलों में जानवरों द्वारा पर एक महिला पर हमला करके उसकी जान लेने का मामला सामने आया है। जंगल से करीब दस दिन बाद महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। मृतका की शिनाख्त गांव खेरुणा निवासी 52 वर्षीय मांगी बाई पत्नी मोटाराम माली के रूप में हुई है।

Bundi Missing woman dead body found in forest area

मृतका के बेटे भंवरलाल ने बताया कि उसकी मां 18 मई से लापता थी। वह बिना किसी को बताए सुबह 8 बजे निकली थी। उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। 18 मई के बाद से परिवार लोग उसे सभी रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्र में तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को सूचना मिली कि गांव हरिपुरा के जंगल में एक महिला का शव पड़ा है, जो पहचानने की स्थिति में भी नहीं है।

इस पर भंवरलाल व अन्य परिजन वहां पहुंचे। हिंडोली डीएसपी श्याम सुंदर विश्नोई, हिंडोली थाने के हेड बृजमोहन मीणा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को हिंडोली हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हेड बृजमोहन मीणा ने बताया कि महिला की शिनाख्त उसके परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों, मंगलसूत्र, चप्पल और पाजेब से की। शव के रूप में वहां सिर्फ मृतका की खोपड़ी, रीढ और पैरों की हड्डियां मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+