कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोया 2 बेटियों को बाप, बोला-बीवी को कोई भाग ले गया
बूंदी। राजस्थान के बून्दी में जन सुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर के सामने दो बेटियों का पिता गुरुवार को फूट फूटकर रो पड़ा।

अटल सेवा केंद्र में जन सुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर रुक्मणी रियाड़ ने आम जनता की समस्या का समाधान मौके पर ही करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के अधिकारियों को जोड़ा और जिस तहसील या तालुका की समस्या है, उसी संबंधित अधिकारी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उस समस्या का तुरंत समाधान करने के दिशा निर्देश दिए।
इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी दो बच्चियों को गोद में लेकर जिला कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोने लगा और अपनी पीड़ा जिला कलेक्टर के आगे रखी। पीड़ित व्यक्ति ने रोते हुए जिला कलेक्टर को बताया कि मेरी पत्नी को एक डेढ़ माह पहले कोई व्यक्ति भगा कर ले गया और जिसकी रिपोर्ट मैंने दबलाना थाना में कर रखी है, मगर पुलिस वाले बार-बार बहाने लगा रहे हैं।
मैं लगातार एक माह से दोनों बच्चियों को लेकर भूखा प्यासा बार-बार दबलाना थाने के चक्कर काट रहा हूं, मगर मेरी कोई नहीं सुन रहा। इस पर जिला कलेक्टर ने तुरंत समाज कल्याण अधिकारी को बुलाकर कर दोनों बच्चियों की संरक्षण के लिए सरकारी छात्रावास में पालन पोषण करने के निर्देश दिए।
वहीं, पुलिस अधिकारियों को पीड़ित किशन प्रजापति की पत्नी को ढूंढने के निर्देश दिए किशन दबलाना थाने की सावतगढ़ का रहने वाला है और उसका कहना है कि डेढ़ माह पूर्व मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति ले गय। जिसकी रिपोर्ट दबलाना थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
