Rajasthan News: आखिर क्या हुआ ऐसा जो वाटर पार्क में बुल्डोजर से कर दिया हमला ? सामने आई बड़ी वजह
Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक वाटर पार्क में उपजे विवाद के बाद गुस्साए 100 से अधिक युवकों ने बुल्डोजर लेकर तोड़फोड़ कर दी हद तो यह हुई कि युवकों ने हाथों में लाठियां, सरियों से हमला किया।
जानकारी में सामने आया है कि यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा राजमार्ग पर हमीरगढ़ गांव के पास पार्क के कर्मचारियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी।

वाटर पार्क के कार्मिकों द्वारा मारपीट के बाद युवक इतने आक्रोशित हो गए कि जवाबी कार्रवाई में आस-पास के गांवों के करीब 150 युवकों ने पार्क पर बुल्डोजर(जेसीबी) से धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ कर दी।
आक्रोशित युवकों के गुस्सा का गुब्बार इतना था कि वाटर पार्क को पूरी तरह से तहस नहस कर रख दिया। अचानक हुए हमले से घबराए लोगों में अफरा तफरी मच गई और जान बचाकर लोग भागते दौड़ते नजर आए।
Rajasthan news:वाटर पार्क में बुल्डोजर से तबाही ! pic.twitter.com/H89y0OMcZj
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) June 7, 2024
सूचना मिलने पर गंगरार पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अधिकारी अब हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है। ऐतिहातन मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
दरअसल चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में भीलवाड़ा जिले की बॉर्डर पर स्थित किंग्स वॉटर पार्क में एंट्री को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान समझाइश करने गए गंगरार के पूर्व प्रधान और वाटर पार्क के स्टाफ के बीच झगड़ा हुआ। इसमें पूर्व प्रधान का हाथ फैक्चर हो गया।
सुनिए वाटर पार्क के सुरक्षा गार्ड की जुबानी.... pic.twitter.com/NNUFMDm9ZR
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) June 7, 2024
वहीं वाटर पार्क के स्टाफ के भी चोट लगने की बात सामने आई है। मारपीट और झगड़े के बाद आक्रोशित युवाओं की भीड़ मौके पर पहुंची और वाटर पार्क में तोड़-फोड़ कर दी। गंगरार पुलिस उप अधीक्षक व थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
फिलहाल घायलों को उपचार के लिए गंगरार चिकित्सालय ले जाया गया है। दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है।
जानकारी मिली है कि चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा जिले की सीमा पर गंगरार थाना क्षेत्र में किंग्स वॉटर पार्क स्थित है। इसमें एंट्री को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद की जानकारी मिलने के बाद पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व सरपंच संजय वैष्णव वाटर पार्क पहुंचे थे। यहां बातचीत के दौरान विवाद और बढ़ गया। मौके पर स्थित हाथापाई की हो गई।
आपसी मारपीट में पूर्व प्रधान देवीलाल जाट के हाथ में गंभीर चोट लगी। वहीं एक दो अन्य के भी घायल होने की जानकारी मिली। पूर्व प्रधान और घायलों को उपचार के लिए गंगरार चिकित्सालय ले जाया गया।
इधर, विवाद की जानकारी पर वाटर पार्क में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी थी। यहां पहुंचे लोगों ने वाटर पार्क में तोड़फोड़ कर दी। यहां के स्टाफ से भी मारपीट होने की जानकारी सामने आई।
घटना की जानकारी मिलते ही गंगरार पुलिस उप अधीक्षक रविंद्र प्रताप तथा गंगरार सीआई मोतीराम सारण मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों से समझाइश की। दोनों ही पक्षों को पुलिस थाने में रिपोर्ट देने को कहा है।
पुलिस ने किया यह एक्शन ! pic.twitter.com/hb5s4zLz8w
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) June 7, 2024
गंगरार पुलिस उप अधीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों से समझाईश कर रिपोर्ट देने को कहा है।
रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इधर, लोग मौके पर जेसीबी लेकर आ गए और यहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। वही विवाद और तोड़फोड़ के कारण यहां वाटर पार्क में नहाने आए लोगों में भी भय व्याप्त हो गया और डर कर इधर-उधर भागते हुए नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications