Rajasthan Elections: BJP के बाद अब BTP ने घोषित किए 9 प्रत्‍याशी, जानिए क्‍यों काटा 2 MLA का टिकट?

BTP candidates in Rajasthan: राजस्‍थान चुनाव 2023 में बीटीपी ने नौ प्रत्‍याशियों की सूची जारी की है। विधायक राजकुमार खोत व रामप्रसाद डिंडोर का टिकट काट दिया।

BTP candidates List Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद अब भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की अभी एक सूची नहीं आई है।

बीटीपी ने राजस्‍थान की 200 विधानसभा सीटों में से पहली सूची में आदिवासी बाहुल्‍य 9 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे हैं। इनमें खेरवाड़ा, बागीदोरा, चौरासी, झाड़ोल, कुशलगढ़, मोरथला, शिव, बाली व सलूम्‍बर सीट शामिल हैं।

BTP releases first list of 9 candidates

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बीटीपी के प्रदेशाध्‍यक्ष डॉ. वेलाराम घोगरा ने बताया कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में उनकी पार्टी 25 से ज्‍यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 9 सीटों पर उम्‍मीदवार उतार दिए। शेष उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची भी जल्‍द ही जारी की जाएगी।

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में भी बीटीपी ने भाग्‍य आजमाया था। 11 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे थे। बीटीपी ने कुल 2 लाख 71 हजार वोट हासिल किए थे। चौरासी सीट से राजकुमार खोत व सागवाड़ा सीट से रामप्रसाद डिंडोर जीतकर विधायक भी बने थे।

साल 2018 में चुनाव जीतने के बाद बीटीपी के दोनों ने विधायकों ने साल 2020 में सचिन पायलट की बगावत के दौरान राजस्‍थान कांग्रेस को समर्थन दे दिया था। इसलिए बीटीपी ने इस बार दोनों को ही टिकट नहीं दिया। संभावना है कि इन्‍हें कांग्रेस अपना प्रत्‍याशी घोषित कर सकती है।

राजस्‍थान में बीटीपी के दोनों विधायक राजकुमार खोत व रामप्रसाद डिंडोर के बारे में वेलाराम घोगरा ने बताया कि वे उनके बारे में कोई बातचीत नहीं करना चाहते। 9 अक्‍टूबर को राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता से लगने से पहले तक वे उनकी पार्टी के विधायक थे, मगर उनकी भारतीय ट्राईबल पार्टी में कोई जगह नहीं है।

राजस्‍थान चुनाव 2023 में बीटीपी प्रत्‍याशी

  • प्रवीण परमार, खेरवाड़ा उदयपुर
  • बसंत गरासिया, बागीदोर बांसवाड़ा
  • रणछोड तबियाड़, चौरासी डूंगरपुर
  • डॉ. देव डामोर, झाड़ोल उदयपुर
  • देवचंद माची, कुशलगढ़, बांसवाड़ा
  • राजकुमार कटारा, मोरथला, झालावाड़,
  • तगाराम भील, शिव बाड़मेर
  • मुगलाराम, बाली पाली
  • प्रकाश खराडी, सलुम्‍बर सलूम्‍बर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+