राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के ऐलान से पहले BSP ने घोषित किए प्रत्‍याशी

BSP candidates List Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बहुजन समाज पार्टी दो और प्रत्‍याशी घोषित किए हैं। रविंद मीणा को करौली व मनोज घुमरिया को खेतड़ी से टिकट दिया गया है।

BSP candidates List Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान होने में थोड़ा ही समय बच गया है। ऐसे में कांग्रेस-भाजपा समेत अन्‍य दल अपनी-अपनी सियासी जमीन तैयार करने में जुटे हैं।

Mayawati

टिकटों को लेकर गुणा-भाग हो रहा है। हालांकि इस मामले में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सबसे आगे निकल गई है। बसपा ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को प्रत्‍याशी घोषित करने शुरू कर दिए हैं। अब दो और प्रत्‍याशी घोषित किए हैं।

बसपा के राजस्‍थान प्रदेशाध्‍यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए करौली से रविंद्र मीणा और खेतड़ी सीट से मनोज घुमरिया को टिकट दिया है।

इससे पहले जुलाई में बसपा ने राजस्‍थान चुनाव में धौलपुर शहर सीट से रितेश शर्मा, नगर सीट से खुर्शीद अहमद और नदबई सीट से खेमकरण तौली को टिकट दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+